Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘लोग बोल रहे विकास देखना है तो MP में जाना होगा’, राजनाथ ने शिवराज सिंह के कार्यों की सराहना की

76

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश करता है तो भारत उसे सीमा के इस पार और जरूरत पड़ने पर उस पार भी खत्म कर सकता है। सिंह भिंड जिले की गोहद विधानसभा सीट के अंतर्गत खनेता गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार लाल सिंह आर्य के लिए प्रचार करते हुए एक रैली को संबोधित कर रहे थे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का गौरव पूरे विश्व में बढ़ रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में विदेशों में लोग कहते थे कि भारत कमजोर देश है। दुनिया हमारी बातों को बहुत गंभीरता से नहीं लेती थी। उन्होंने कहा कि अब स्थिति बदल गई है और अगर भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर कुछ कहता है तो दुनिया कान खोलकर सुनती है। उन्होंने कहा कि अब आपका भारत कोई कमजोर देश नहीं है। दुनिया की कोई भी ताकत भारत को धमकी देने की हिम्मत नहीं कर सकती।

सिंह ने कहा, ‘‘अगर कोई किसी नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश करता है तो भारत उन्हें सीमा के इस तरफ खत्म कर सकता है और जरूरत पड़ने पर सीमा के दूसरी तरफ भी उन पर हमला कर सकता है।” उन्होंने कहा कि भिंड जिले में हर पांच परिवार में से एक व्यक्ति सेना में है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे परिवारों का अभिनंदन करना चाहते हैं। रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश पहले बीमारू राज्य था लेकिन देश के लोग अब कह रहे हैं कि अगर विकास देखना है तो मध्य प्रदेश जाना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह देश का सबसे स्वच्छ राज्य है।”

मंत्री ने कहा कि 2001-02 में मध्य प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय केवल 11,718 रुपये थी और अब 2023 में यह 10 गुना बढ़कर 1.40 लाख रुपये से अधिक हो गई है। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश की विकास दर भारत के औसत सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) से अधिक है। उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश एकमात्र राज्य है जहां सरकार किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत वितरित की जाने वाली समान राशि के अलावा अपने खजाने से प्रति वर्ष 6,000 रुपये देती है।” सिंह आज भिंड जिले में दो और रैलियों को संबोधित करेंगे। मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.