Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

इंदौर का कपल शिलॉन्ग में लापता: सास ने किया था लापता होने से पहले बहू को कॉल, सामने आई बातचीत

28

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी का शव शिलॉन्ग में मिलने से हड़कंप मच गया है. राजा अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे. 11 दिन बाद उनकी लाश जंगल के एक सुनसान इलाके से बरामद हुई. वहीं उनकी पत्नी सोनम अब भी लापता है. मामले की जांच शिलॉन्ग पुलिस द्वारा की जा रही है और इंदौर पुलिस भी लगातार संपर्क में बनी हुई है.

इंदौर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि घटना के पहले दिन से ही शिलॉन्ग पुलिस से समन्वय किया जा रहा है और हर अपडेट लिया जा रहा है. शिलॉन्ग पुलिस ने सोनम की तलाश के लिए एक विशेष टीम भी गठित की है.

आखिरी बार सास से हुई थी सोनम की बात

इस पूरे मामले के बीच अब एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें सोनम और उसकी सास उमा रघुवंशी के बीच की बातचीत सुनी जा सकती है.

उमा अपनी बहू से पूछती हैं बेटा, कैसी हो? मैंने साबूदाना फलिहार बनाया था तो तेरी याद आई, आज तेरी ग्यारस का व्रत है ना?

जिस पर सोनम जवाब देती हैं- हां मां, मैंने इन्हें साफ कह दिया कि घूमने के चक्कर में अपना व्रत नहीं तोड़ूंगी. यहां खाने-पीने को भी कुछ खास नहीं है. एक जगह कॉफी पी तो ऐसा लगा पता नहीं क्या पी लिया.

सास ने पूछा- कहां हो तुम अभी?

सोनम बोली मां, जंगलों में ले आए हैं. बड़ी कठिन चढ़ाई है, सांस फूल रही है. झरना देखने आए थे. बाद में बात करती हूं.

सास ने कहा कोई बात नहीं बेटा, फोन लग गया अब मन शांत हो गया.

यही वह आखिरी बातचीत थी जिसके बाद दोनों पति-पत्नी लापता हो गए थे.

पुलिस कर रही हर संभव सहयोग

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने कहा कि शिलॉन्ग पुलिस को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है. राजा रघुवंशी का पोस्टमार्टम शिलॉन्ग में करवाया जा चुका है और अगर परिजनों को इंदौर पुलिस की ओर से किसी भी प्रकार की मदद की ज़रूरत होगी तो पुलिस पूरी तत्परता से तैयार है.

परिजन जता रहे आशंका

वहीं मृतक राजा रघुवंशी के परिजन इस मामले में कई आशंकाएं जता रहे हैं और पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है. अब सबकी निगाहें शिलॉन्ग पुलिस की जांच पर टिकी हुई हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.