Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026 Violence: डूसू चुनाव में हिंसा और तोड़फोड़ पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, दिए कड़ी कार्... Sudivya Kumar Sonu Shradh: 'जेएमएम के लिए अपूरणीय क्षति'; सुदिव्य सोनू के श्राद्ध कर्म में भावुक हुए... Chhattisgarh Shramik Yojana: ई-बाइक और ई-रिक्शा पर मिलेगी बड़ी सब्सिडी; सीएम विष्णुदेव साय ने की 3 ब... Chhattisgarh Wild Bear Terror: लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों पर टूट पड़े भालू; धमतरी में फैली दहशत, वन वि... Dhamtari Ganeshotsav: धमतरी में बप्पा का अलौकिक रूप! 20 फीट लंबी 'शयन मुद्रा' में विराजे लेटे हुए गण... PM Modi Birthday CG: जीपीएम से लेकर सुकमा तक हलचल! छत्तीसगढ़ में बीजेपी के सेवा कार्यों पर कांग्रेस ... Bastar News Update: बस्तर में दीपोत्सव बना सियासी अखाड़ा, जगदलपुर में कांग्रेस-भाजपा के बीच धक्का-मु... Durg Chunav News: जामुल नगर पालिका के किस वार्ड से कौन लड़ सकेगा चुनाव? आरक्षण के बाद भाजपा-कांग्रेस... Durg Jail Search Operation: कैदियों तक कैसे पहुंचे मोबाइल और कैंची? दुर्ग जेल रेड के बाद कॉल डिटेल ज... Faridkot Arms Racket: पाकिस्तान ड्रोन लिंक और जेल से जुड़े तार; फरीदकोट में भारी मात्रा में अवैध असल...

भोपाल में हुजूर से जितेंद्र डागा ने वापस लिया नामांकन, कांग्रेस प्रत्याशी की आंख से छलके आंसू

55

भोपाल। प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन वापसी का आज अंतिम दिन है। भोपाल जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों में टिकट न मिलने से नाराज कुछ नेताओं द्वारा निर्दलीय भी नामांकन पत्र जमा किए गए थे। अब इनमें से कुछ प्रत्याशियों द्वारा गुरुवार को अपने नामांकन पत्र वापस लिए जा रहे हैं। कांग्रेस से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व विधायक जितेंद्र डागा ने पार्टी के नेताओं की मान-मनौव्वल के बाद आखिरकार गुरुवार को अपना नाम वापस ले लिया। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर हुजूर क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया था।

पीछे के रास्ते से पहुंचे डागा

पीछे के रास्ते से हुजूर एसडीएम कार्यालय में पहुंचे जितेंद्र डागा। उधर, सामने वाले रास्ते पर कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र ज्ञानचंदानी उनका करते रहे इंतजार। बाद में बाहर आकर जितेंद्र डागा ने ज्ञानचंदानी से मुलाकात की और मुस्कराते हुए उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। डागा बोले कि मैं कांग्रेस का समर्पित कार्यकर्ता हूं। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी की आंखों से आंसू छलक आए। डागा ने उनके आंसू पोंछे और कहा कि चिंता मत करो, मैं आपके साथ हूं।

गोविंदपुरा में कांग्रेस के बागी ने थामा भाजपा का दामन

उधर, इसी बीच गोविंदपुरा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरने वाले पक्ष खांबरा ने भाजपा ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोविंदपुरा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। बता दें कि भाजपा में जाने से पहले पक्ष कांग्रेस में प्रदेश सचिव थे। वह गोविंदपुरा क्षेत्र से कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी ठोक रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनके बजाय रवींद्र साहू झूमरवाला को टिकट दे दिया। उसके बाद से ही वह नाराज चल रहे थे।

बुधवार को दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया था

वहीं गुरुवार सुबह उत्तर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राम लखन तिवारी ने भी रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इससे पहले उत्तर और नरेला विधानसभा क्षेत्र से बुधवार को एक-एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस लिया था।

इन प्रत्याशियों ने भी नाम वापस लिए

हुजूर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल मारन ने नामांकन पत्र लिया वापस। पूर्व पार्षद और उत्तर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक प्रत्याशी अब्दुल शफीक ने आमिर अकील के समर्थन में अपना नामांकन पत्र वापस लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.