Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

दिवाली के बाद शुरू होने इन 3 राशियों के सुनहरे दिन, भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

55

इंदौर। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, समय-समय पर ग्रहों का गोचर होता है। जिसका असर मानव और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। जल्द ही देवगुरु बृहस्पति और शनि एक-दूसरे से मार्ग बदलेंगे। शनि का 4 नवंबर को और बृहस्पति 31 दिसंबर को गोचर करेंगे। यह राशि परिवर्तन 3 राशिवालों की किस्मत चमका सकता है। साथ ही अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए बृहस्पति और शनि का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। शनि आपकी राशि के आय स्थान और देवगुरु लग्न स्थान में गोचर करने वाले है। इस अवधि में आय में बढ़ोतरी हो सकता है। आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। पुराने निवेश से भारी मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान की ओर से गुड न्यूज मिल सकती है। आपके जीवनसाथी की भी तरक्की हो सकती है।

मिथुन राशि

गुरु और शनि का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। शनि आपकी राशि से भाग्य स्थान और देवगुरु 11वें स्थान में विराजमान रहेंगे। इस अवधि में आय में बढ़ोतरी हो सकती है। रुके हुए काम के पूरे होने की संभावना है। नया काम शुरू करने से आगे अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान घरेलू यात्रा की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए बृहस्पति और शनि का गोचर शुभ साबित रहेगा। शनि आपकी राशि से 7वें स्थान पर गोचर करने वाले है। गुरु नौवें स्थान में गोचर करेंगे। इस दौरान लव अफेयर में मधुरता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ तालमेल बढ़ सकता है। साझेदारी के काम में आपको सफलता मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते है। निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.