Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

संबद्धता के इंतजार में अंचल के 400 से अधिक कॉलेज, जेयू अब तक नहीं कर सका संबद्धता के लेटर जारी

31

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध बीएड और सामान्य कोर्स वाले 400 से भी अधिक कॉलेज अब तक अपनी संबद्धता नवीनीकरण के लेटर के इंतजार में हैं । साल बीतने के बाद अब अगले सत्र की संबद्धता की तैयारी शुरू हो गई है लेकिन पिछले सत्र की संबद्धता का लेटर अभी तक किसी कॉलेज को नहीं मिला है। चिंता की बात है कि पहले जेयू ने संबद्धता ने निरीक्षण की प्रक्रिया में देरी की तो अब लेटर देने में पूरा साल निकाल दिया है। अब स्थिति ये है कि सत्र 2024–25 की संबद्धता प्रक्रिया शुरू होने वाली है। हालांकि जीवाजी विश्वविद्यालय को महाविद्यालय की सम्बद्धता दिये जाने के बाद ही लेटर जारी कर देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

दस्तावेज मांगे तो पत्र जारी होने में हुई देरी

इस मामले में जेयू प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि महाविद्यालय को सम्बद्धता पत्र जारी होने में देरी का कारण कार्यपरिषद सदस्यों द्वारा कॉलेज संचालकों से उनके कॉलेज के शिक्षकों और प्राचार्य के दस्तावेज की मांग करना रहा । कॉलेज से दस्तावेज मांगे गए जो अभी तक जमा हो नहीं पाए है इसके चलते संबद्धता के लेटर जारी नही हो सके हैं ।

रिकॉर्ड भी डिजिटल होगा

जीवाजी विश्वविद्यालय में सम्बद्धता विभाग के रिकार्ड का डिजिटलाइजेशन होने को है। अब काम में पारदर्शिता रखने के लिए इस बदलाव को किया जा रहा है । प्रो.सिसोदिया का कहना है कि महाविद्यालय संचालक विश्वविद्यालय में निरीक्षण से पहले जो प्रोफार्मा हार्ड कॉपी के रूप में जमा करते हैं, वह ऑनलाइन हो जिससे हार्ड कॉपी की समस्या से छुटकारा मिल जाए । इसके अलावा जेयू से सम्बद्ध महाविद्यालयों की सूची भी एक्सल सीट पर तैयार करने की तैयारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.