Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...

‘जैन समाज के लिए हमेशा आधी रात में भी खड़ा रहूंगा’, संजय शुक्ला बोले- समस्या पैदा करने वालों से बच के रहें

52

इंदौर: इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा है कि जैन समाज के किसी भी काम के लिए आधी रात को भी वे खड़े रहेंगे। समाज जनों को चाहिए कि समस्या पैदा करने और फिर उसका समाधान करने की फितरत करने वालों से सावधान रहें।

शुक्ला यहां जैन समाज के द्वारा आयोजित धर्म रक्षा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस सम्मेलन का आयोजन आदिनाथ बाग, रामचन्द्र नगर में किया गया। इस आयोजन में शुक्ला ने कहा कि मैंने तो जीवन में मानवता की सेवा का प्रण लिया है। यही कारण है कि हर व्यक्ति को उसकी आस्था के अनुसार धर्मस्थल की यात्रा कराता हूं। धर्म शास्त्रों की कथा सुनवाता हूं और धर्म के बताए हुए रास्ते पर चलने की कोशिश करता हूं। जैन धर्म तो हमेशा से अहिंसा के प्रवर्तक धर्म के रूप में माना जाता है। कांग्रेस का सिद्धांत भी अहिंसा है। इसी सिद्धांत से कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई है।

उन्होंने कहा कि जैन समाज के सामने या जैन समाज जनों के सामने यदि कभी भी कोई समस्या आती है, तो उसे समस्या के समाधान के लिए आधी रात को भी संजय शुक्ला मौजूद रहेगा। पिछले 5 सालों में आपने देखा है कि जब भी आपके समाज की ओर से कोई आवाज उठाई गई, तो सबसे पहले आपके पास आकर संजय शुक्ला खड़ा हुआ है। मैंने 5 साल के अपने कार्यकाल के दौरान किसी भी समाज के साथ कोई भेदभाव नहीं किया है। हर समाज को पूरा सम्मान दिया है। हर धर्म को पूरा सम्मान दिया है और हर इंसान को पूरा सम्मान दिया है। इस बार के चुनाव में आप अपने इस बेटे का साथ देकर पूरे देश को संदेश दे दीजिए, की राजनीति भाषणबाजी और जुमलेबाजी के लिए नहीं है। सेवा के लिए है। उन्होंने जैन समाज जनों को ताकीद देते हुए कहा कि उन लोगों से सावधान रहें, जो की समस्याएं पैदा करते हैं, और फिर उनके समाधान के नाम पर आपको गुमराह करते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.