Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

कनाडा में तिरंगे को पैरों से रौंदा..दशहरे पर खालिस्तानियों ने प्रधानमंत्री मोदी के पुतले को जलाने का किया एलान

53

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों द्वारा हर रोज कोई ना कोई हंगामा करने की खबर सामने आ ही जाती है। इस बार कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय दूतावास को एक बार फिर घेर कर आपना रोष प्रदर्शन किया।

आपको बता दें की बीते रविवार को खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा के शहर वैंकूवर में कार रैली करने की घोषणा की थी। लेकिन इस रैली में कम गाड़ियां होने की वजह से प्रदर्शन फ्लॉप हो गया। जिसकी वजह से खालिस्तानी समर्थक बौखला गए और भारतीय दूतावास के सामने अपना रोष प्रदर्शन करने लगे।

इतना ही नही खुद भारत देश के होने के बावजूद उन्होंने तिरंगे को सड़क पर बिछा कर पैरों से रौंदा और उसका अपमान किया। साथ ही खालिस्तान समर्थकों ने मंगलवार को दशहरे के दिन को मनाने का ऐलान करते हुए कहा कि, इस बार दशहरे के दिन रावण का नहीं बल्की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को जलाने वाले हैं। उस वक्त उन्होंने PM मोदी के कटआउट को बेड़ियां पहना कर सड़क पर जलूस भी निकाला। बता दे खालिस्तानी समर्थकों ने एक पोस्टर को रिलीज करते हुए भारी मात्रा में लोगों को दशहरे के दिन वाहां पहुंचने के लिए कहा है।

खालिस्तानी समर्थकों का कहना है कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ है। जिसके चलते ना सिर्फ भारत-कनाडा के बीच राजनीतिक दूरियां पैदा हुई हैं, बल्की कनाडा में रहने वाले भारतियों और भारत में कनाडा जाने के लिए तैयार लोंगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। गौरतलब है कि इस घटना के दौरान कनाडा के पुलिस कर्मचारी भी वहीं मौजुद थे, लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ नहीं किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.