Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana GST Raid News: लुधियाना के सर्राफा बाजार में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई; जगदंबे ज्वैलर्स... Amritsar Medical News: गुरु नानक देव अस्पताल में जल्द शुरू होंगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं; किडनी ट्रांस... Religious Procession Guidelines: धार्मिक जुलूसों में पटाखे और लाउडस्पीकर पर रोक की तैयारी; बॉम्बे हा... IIT Bombay Sahil Wakode Case: साहिल वाकोडे खुदकुशी मामले में बोले राज ठाकरे; IIT प्रशासन और जातिगत र... Sirohi Municipal Election: सिरोही में मंदिर में कसम खाने के बाद भी बीजेपी में क्रास वोटिंग! पूजा माल... Ranchi Power Cut Today: रांची के कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली; देखें आपके क्षेत्र का पावर ... Jharkhand Pride: सरायकेला का चांडिल डैम राष्ट्रीय राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामांकित; पूरे राज्य का... Jharkhand Weather Update: रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी; अगले 3 दि... Ranchi News Update: 'राहुल गांधी का सच्चा सिपाही हूं'; योगेंद्र साव ने सीएम हेमंत सोरेन और गठबंधन पर... Giridih Elephant Attack: गिरिडीह में झुंड से बिछड़े हाथी का तांडव; बुजुर्ग को कुचलकर मारा, पत्नी गंभ...

शरद पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम, हमेशा भरी रहेगी आपकी तिजोरी

46

इंदौर। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेषकर शरद पूर्णिमा का दिन, देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसे कोजागरी भी कहते हैं। इस वर्ष शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर 2023, शनिवार को पड़ेगी। शरद पूर्णिमा का चंद्रमा शीतलता प्रदान करता है। पौराणिक मान्यता है कि शरद पूर्णिमा के दिन ही समुद्र मंथन के बीच मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से पूरे साल धन की कमी नहीं होती है।

बरसेगी मां की कृपा

शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को पान का पत्ता चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस दिन तैयार पान को मां लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए और पूजा के बाद घर के सभी सदस्यों को इसे प्रसाद के रूप में देना चाहिए।

प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की किरणें अमृत बरसाती हैं, इसलिए शरद पूर्णिमा के दिन चावल की खीर बनाकर रात भर खुले आसमान में रखी जाती है। फिर पूजा के बाद लोग इस खीर का सेवन करते हैं। शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को उनका पसंदीदा भोग, खीर और पसंदीदा पुष्प कमल अर्पित करें। इससे वे प्रसन्न होकर अपनी कृपा आप पर बरसाएंगी।

लक्ष्मी स्तोत्र का करें पाठ

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा उपाय शरद पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करना है। शरद पूर्णिमा की रात को स्नान कर, एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर मां लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो स्थापित करें। फिर मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें और लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। मां लक्ष्मी की कृपा से हमेशा धन-धान्य भरा रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.