Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिवाली पर घर लाएं ये शुभ चीजें, मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर देंगी आशीर्वाद

50

इंदौर। दिवाली या दीपावली हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन हर जगह दीप जलते दिखाई देते हैं। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में अगर आप दिवाली के शुभ अवसर पर कुछ शुभ चीजें लाते हैं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देती हैं। दिवाली पर हर घर में रोशनी रहती है। ऐसे में इस दिन घर के हर हिस्से में रोशनी रहनी चाहिए। साथ ही घर को अच्छे से सजाना भी चाहिए। मां लक्ष्मी के आगमन की पूरी तैयारी करनी चाहिए।

धातु का कछुआ

हिंदू धर्म में धातु के कछुए को शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप दिवाली के अवसर पर धातु का कछुआ घर लाते हैं, तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। आप चाहें तो सोने, चांदी या पीतल का कछुआ भी घर ले जा सकते हैं। इससे धन की कमी कभी नहीं होती है।

लक्ष्मी कुबेर की मूर्ति

दिवाली पर माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर देव की पूजा की जाती है। ऐसे में दिवाली के खास मौके पर मां लक्ष्मी और कुबेर जी की मूर्ति घर लाना शुभ माना जाता है। इस प्रकार व्यक्ति को धन-संपत्ति बढ़ती जाती है।

मिट्टी से बनी चीजें

मिट्टी के बर्तन सेहत के लिए अच्छे होने के साथ-साथ शुभ भी माने जाते हैं। ऐसे में दिवाली के दिन एक मिट्टी की सुराही घर लाएं और उसमें पानी भरकर घर की उत्तर दिशा में रखें। इससे धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.