Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से... Gwalior News Update: सवर्ण समाज का ग्वालियर में शक्ति प्रदर्शन: आरक्षण और UGC के मुद्दों पर लामबंद ह... Shocking Incident: 5 दिनों तक मां की लाश के साथ रहा परिवार, पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मंजर देख रह गई ... भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट! 2600 करोड़ की सड़क बनने से पहले ही धंसी, ओवरब्रिज की दीवारों पर आ... त्योहारों पर 'मौत' का सामान! गंदगी में बन रहे थे 1600 किलो गुलाब जामुन, प्रशासन की छापेमारी से मिलाव... Gwalior Board Exam 2026: ग्वालियर में 150 छात्रों को दिए गए गलत पेपर, परीक्षा केंद्र पर 2 घंटे तक चल... MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: नेशनल हाईवे 719 पर बस और वैन की जोरदार भिड़ं...

स्मार्ट सिटी की तोड़-फोड़ और नाला टेंपिंग में घोटाला, कांग्रेस सरकार बनी तो होगी जांच

27

इंदौर। चुनावी मौसम में कांग्रेस ने शिवराज सरकार के साथ भाजपा की निगम परिषद को भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की। कर्नाटक की तर्ज पर नारा बुलंद करते हुए कांग्रेस ने कमीशनखोरी का आरोप प्रदेश सरकार और नगर निगम परिषद पर लगाया है। गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरणजीत सपरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में तो 18 वर्ष से भाजपा की सरकार है, लेकिन इंदौर में 21 वर्ष से नगर निगम भाजपा की है।

प्रदेश के साथ इंदौर में तमाम विकास योजनाओं में 50 प्रतिशत तक कमीशन लेकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कांग्रेस की सरकार बनी तो स्मार्ट सिटी के नाम पर तोड़फोड़ से लेकर कान्ह नदी के शुद्धीकरण, नाला टेपिंग प्रोजेक्ट तक के भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी।
सपरा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि शिवराज ने 18 साल में प्रदेश का बंटाढार किया है। हर चुनाव में विकास के नाम पर वोट और सत्ता पाने वाली भाजपा आज कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर खुलकर जवाब क्यों नहीं देती? इंदौर में निरंतर भाजपा की परिषद होने के बाद भी इंदौर के लाखों नागरिक आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।

मास्टर प्लान अधूरे या असफल साबित हुए

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा, कार्यवाहक अध्यक्ष विशाल गोलू अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा की वादाखिलाफी और बदनीयती के कारण स्मार्ट सिटी, अमृत प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री आवास योजना, नाला टेपिंग, मास्टर प्लान अधूरे या असफल साबित हुए हैं। सड़कों पर चलना दूभर होता जा रहा है। मार्गों के विकास के नाम पर करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च करने के बाद भी यातायात समस्या का स्थायी हल इंदौर के नागरिकों को नहीं मिला है।

त्योहार के दौरान इंदौर में प्रमुख बाजारों को ‘नो-व्हीकल जोन’ घोषित किया जाता रहा है। संपूर्ण शहर में पार्किंग की समस्या को भाजपा 21 वर्ष में भी हल नहीं कर पाई है। सरस्वती तथा कान्ह नदी के शुद्धीकरण के लिए ड्रेनेज के आउटफाल को रोकने के लिए नाला टेपिंग में अरबों रुपये खर्च किए गए। इसके बाद पूरे शहर में बरसात में पानी भरने लगा है। इस बारे में शिकायतों के बाद भी आज तक जांच शुरू नहीं हुई। पटेल नगर की पुरानी बावड़ी हादसे के लिए भी कांग्रेस ने भाजपा के भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.