Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

‘जनवरी में रामलला के दर्शन कर लेना, अगला जीवन धन्य हो जाएगा’, दिग्विजय को कैलाश विजयवर्गीय की सलाह

50

इंदौर के विधानसभा क्षेत्र एक के प्रत्याशी भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी को सलाह देते हुए कहा है कि वे अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के दर्शन करने जाएं,…

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर के विधानसभा क्षेत्र एक के प्रत्याशी भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी को सलाह देते हुए कहा है कि वे अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के दर्शन करने जाएं, जिससे उनका अगला जीवन संवर जाएगा। साहू समाज के सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मोदी आज देश ही नहीं दुनिया के नेता हैं, दुनिया के सबसे ताकतवर नेता है। मैं इंटरनेट पर अमेरिका का अखबार पढ़ रहा था, जिसमें लिखा था विश्व में जो युद्ध हो रहे हैं, चाहे यूक्रेन और रूस का हो या इजराइल और फिलिस्तीन का हो।

मोदी पीएम न होते तो राम मंदिर न बन पाता
इस युद्ध को दुनिया में सिर्फ एक नेता है जो समाप्त कर सकता है, वह नरेंद्र मोदी है। आज दुनिया नरेंद्र मोदी को नेता मानती है, लेकिन कांग्रेस के लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ षड्यंत्र रचते रहते हैं, गठबंधन बनाकर नरेंद्र मोदी को हराना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी यदि देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो राम मंदिर भी नहीं बन पाता। हम बोलते थे रामलल्ला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। दिग्विजय सिंह बोलते थे तारीख नहीं बताएंगे, अब तो तारीख भी बता दी।

दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना 
दिग्विजय सिंह तुम्हारे नेता कपिल सिब्बल ने कोर्ट में कहा कि राम काल्पनिक हैं, राम नाम का व्यक्ति हुआ ही नहीं, रामचरितमानस उपन्यास है। दिग्विजय सिंह और सोनिया गांधी सुन लो, राम जी बहुत दयालु है, राम जी की शरण में जो चला जाता है, उसे वह माफ कर देते हैं और जनवरी में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इसलिए दिग्विजय सिंह अपनी सोनिया आंटी को लेकर अपने परिवार के साथ रामजी की शरण में जाना, जिंदगी में आपने जितने भी पाप किए है, हमारे राम जी इतने दयालु है कि सब माफ कर देंगे। क्योंकि जो राम जी की शरण में पहुंच जाता है, वह राम का हो जाता है। इसलिए दिग्विजय सिंह जवानी में आपने जो भी भूल करी हो, गलती करी हो, अपना बुढ़ापा सुधार लो।

राम के दर्शन करने से अगला जीवन धन्य हो जाएगा
भाजपा ने राम मंदिर बना दिया है, भगवान राम के शरणागत हो जाना, आपका यह जीवन जैसे-तैसे निकल गया, लेकिन राम के दर्शन करने से अगला जीवन धन्य हो जाएगा। इसके अलावा विजयवर्गीय ने साहू समाज के लोगो से कहा कि मैने महापौर रहते हुए 10 मिनट में साहू समाज की धर्मशाला मंजूर कर दी थी। मेरे काम से सब परिचित है। हमने सिर्फ विकास किया है। दिग्विजय सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब मैं महापौर था, उस समय शहर के विकास के लिए मैं उनसे लड़ जाता था। क्षेत्र 1 को पांच साल में विकास में नंबर 1 बनाऊंगा।

कमलनाथ को भी लिया आड़े हाथों 
कमलनाथ ने दिया कांग्रेस का परिचयकमलनाथ द्वारा टिकट बंटवारे को लेकर दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह के कपड़े फाड़ने का बयान देने के मामले में मीडिया से चर्चा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इससे कांग्रेस का अच्छा परिचय कमलनाथ ने जनता को दिया है कि कांग्रेस की वर्तमान स्थिति क्या है। कमलनाथ लिड कर रहे हैं, टिकट बांट रहे हैं, कपड़े फाड़ने का दिग्विजय सिंह का बोल रहे हैं। इसका मतलब समझ सकते है कि कितने गैर जवाबदार नेता वह कांग्रेस के हैं कि अपने साथी के कपड़े फाड़ने का बोल रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.