Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा...

अच्छी मांग से सोयाबीन तेल इंदौर बढ़कर पहुंचा 965 रुपये

60

इंदौर। काला सागर क्षेत्र में तनाव बढ़ने से सीबीओटी सोयाबीन में अच्छी लेवाली से बढ़त देखने को मिली है। रूसी निर्यात केंद्र के पास यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद सप्लाई बाधित होने की आशंका से सोया काम्प्लेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। कच्चे तेल में तेजी के चलते सोया तेल भी बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक सप्लाई टाइट होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती बनी हुई हैं। इसके चलते भारतीय बाजारों में भी सोया तेल में लेवाली अच्छी रहने से भाव में सुधार रहा।

सोया तेल इंदौर सुधरकर 960-965, मुंबई 965 और इंदौर पाम 925 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। इधर, प्रमुख उत्पादक सऊदी अरब और रूस ने सितंबर तक आपूर्ति में कटौती बढ़ा दी, जिससे सप्लाई की चिंता बढ़ गई। यूएस मिडवेस्ट में अनुकूल मौसम के चलते, सीबीओटी सोयाबीन वायदा इस सप्ताह तीन फीसद से अधिक गिर गया। वहीं, इस सप्ताह सोया तेल निचले स्तरों से उबरकर 0.42 फीसद नीचे बंद हुआ। सोया तेल (सितंबर) वायदा का सपोर्ट 61.50 पर और रेजिस्टेंस 69 पर देखा गया। इंदौर छावनी मंडी में सोयाबीन 5100, एवरेज 4850-4950, सरसों निमाड़ी 6300-6500, राइडा 4800-5150 रुपये क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1900, मुंबई मूंगफली तेल 1860, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 960-965, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 930-935, इंदौर पाम 925, मुंबई सोया रिफाइंड 965, मुंबई पाम तेल 865, राजकोट तेलिया 2990-3000, गुजरात लूज 1900, कपास्या तेल इंदौर 930-935 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – अवी एग्रो 5100, बैतूल 5175, एमएस पोचर 5080, अमृत 5110, खंडवा ऑयल 5075, प्रकाश 5085, रामा 5000, अंबिका कालापीपल 5050, केएन एग्री 5100, विप्पी 4980, सांवरिया 5100, रुचि 5040, एमएस साल्वेक्स 5100, नीमच प्रोटीन 5125, धीरेंद्र 5135, धानुका जावरा 5135, श्रीमहेश ऑयल 5050, बंसल 5125, मित्तल 5100, स्नेहील 5085 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1825, देवास 1825, उज्जैन 1825, खंडवा 1800, बुरहानपुर 1800, अकोला 2700 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.