Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

कछुए की अंतरराज्यीय तस्करी, महाराष्ट्र सीमा से तीन आरोपित गिरफ्तार, चार फरार

77

खरगोन। जिले से गुजर रहे चित्तौड़गढ़-भुसावल राष्ट्रीय मार्ग के सीमावर्ती शेरी नाका (छेड़िया अंजन) से एक वाहन से कछुए की अंतराज्यीय तस्करी का राजफाश हुआ है। इसमें तीन आरोपित गिरफ्तार हुए हैं। चार फरार हैं। आशंका है कि नवरात्र में कछुआ तांत्रिक और धार्मिक क्रियाओं में उपयोगी होने से उसकी महाराष्ट्र सीमा से तस्करी बढ़ गई है।

सात लोग ले जा रहे थे कछुआ

सोमवार शाम पुलिस और वन विभाग ने बोलेरो वाहन रोका। इसमें सात लोग सवार थे। उन्होंने बैग में कछुए को छिपा रखा था, जिसे सीमावर्ती महाराष्ट्र के भुसावल (जिला जलगांव) के समीप किसी गांव से लाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान बहाना बनाकर चार आरोपित फरार हो गए। इसके बाद कछुआ और वाहन जब्त कर तीन आरोपितों 26 वर्षीय काजू निवासी गाड़ी गलतार (मोहनपुरा), 22 वर्षीय राहुल तड़वी निवासी उमरखली (खरगोन), 22 वर्षीय सुरेश तोमर निवासी दामखेड़ा (बिस्टान) को गिरफ्तार किया गया। सुरेश व काजू को रिमांड पर लिया गया। जबकि राहुल को जेल भेजा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.