Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

अवंतिका गैस एजेंसी में नौकरी के लिए पीएमओ से आया लेटर, जांच में निकला फर्जी

39

इंदौर। क्राइम ब्रांच ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का फर्जी पत्र पकड़ा है। पत्र पीएमओ में पदस्थ डायरेक्टर संजय लोहिया के हस्ताक्षर से बनाया गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना का प्रकरण दर्ज कर लिया।

डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के अनुसार, अवंतिका गैस लिमिडेट के राहुल प्रदीप पस्तोरे ने शिकायत दर्ज करवाई है। गैस कंपनी का एबी रोड स्थित एनआरके बिजनेस पार्क में कार्यालय है। 20 जुलाई को कोई लिफाफा देकर गया था। लिफाफे में एक पत्र था, जो कथित तौर पर पीएमओ कार्यालय से जारी हुआ था। उसमें दीपक अवस्थी नामक व्यक्ति को असिस्टेंट मैनेजर (प्रोजेक्ट) के पद पर नौकरी पर रखने की सिफारिश की गई थी।

क्राइम ब्रांच कर रही जांच

कंपनी ने अपने स्तर पर छानबीन की तो शक हुआ कि लेटर फर्जी है। मामले की क्राइम ब्रांच से शिकायत की और तत्काल अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर ली गई। एडीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार, दीपक से संपर्क किया जा रहा है। उसने पत्र बनवाया या किसी ने उसे फंसाने की साजिश की, यह भी जांच की जा रही है।

सीरियल डकैती के आरोपित गिरफ्तार

इंदौर। चंदन नगर थाने की पुलिस ने धार रोड की सीरियल डकैती के दो फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित हुआ था। पुलिस के मुताबिक, जुलाई में प्रेरणा सदन सहित हाईलिंक सिटी में सूने घरों में बदमाशों ने डकैती की थी। मामले में गुजरात के बदमाशों की तलाश थी। शुक्रवार को पुलिस ने देवाभाई और सोमला को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.