Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

इजरायल में ‘नागिन’ एक्ट्रेस मधुरा नायक की बहन और जीजा की बच्चों के सामने निर्मम हत्या

57

इंदौर। टेलीविजन इंडस्ट्री एक्ट्रेस और नागिन फेम मधुरा नाइक पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर इजरायल-हमास युद्ध में अपने परिवार वालों को खो दिया है। उन्होंने वीडियो में परिवार को खोने का दर्द बयां किया है। बता दें कि मधुरा की कजन और उनके पति की इजराइल में हमास ने बेरहमी से हत्या कर दी है। मधुरा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वे इमोशनल होकर कह रही हैं, मैं मधुरा नाइक भारत में जन्मी यहूदी हूं। भारत में हम सिर्फ 3000 हैं। 7 अक्टूबर से पहले अपने परिवार में से हमने एक बेटी और बेटे को खो दिया है।

बच्चों के सामने हुई हत्या

मधुरा ने बताया कि उनके अंकल और परिवार के लोग अभी तक उन दोनों की लाशें भी नहीं ले पा रहे हैं। 3 दिन बीत जाने के बाद भी उन्हें शव नहीं मिल पाए हैं। वहां पर कई डेड बाॅडीज पड़ी हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है। मधुरा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वे कह रही हैं, “मेरी बहन ओडाया और उसके पति को मार दिया गया, वो भी उनके बच्चों के सामने। जो दुख और तकलीफ हम इस समय फेस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती। आज इजरायल दर्द में है, हमास की आग में बच्चे, महिलाओं और बूढ़े सभी जल रहे हैं। वहां कमजोर लोगों को टारगेट किया जा रहा है।”

वीडियो शेयर कर, बयां की अपनी फीलिंग्स

मधुरा ने आगे कहा “कल मैंने अपनी बहन और उसके पति, बच्चों की तस्वीर शेयर की थी। इसलिए कि दुनिया हमारा दर्द देखे और मैं ये देख कर हैरान हूं कि फिलिस्तीन प्रोपेगेंडा कैसा चला रहे हैं। मैं बताना चाहती हूं कि ये प्रो फिलिस्तीन प्रोपेगेंडा इजरायल के लोगों को किलर्स की तरह दिखाना चाहते हैं। पर ये सही नहीं है, खुद का बचाव करना आतंक नहीं है।” मधुरा का कहना है कि यहूदी होने की वजह से उन्हें बेइज्जत और टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे फैंस और फॉलोअर्स के सामने अपनी फीलिंग्स बताना चाहती थीं। मधुरा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे कसौटी जिंदगी की, इस प्यार को क्या नाम दूं, तुम्हारी पाखी, उतरन, काॅमेडी सर्कस जैसे कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.