Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लोकतंत्र में सबसे बड़ा दान मतदान होता है- सिंधिया, MP में पूर्ण बहुमत बनेगी BJP सरकार

37

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। इसे लेकर केंद्रीय उडड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि मध्य प्रदेश सहित सभी पांच राज्यों के मतदाता जो कि भगवान स्वरूप होते हैं वह मतदाता भारतीय जनता पार्टी के विकास और प्रगति देश के वर्चस्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति जन सेवा की भावना को देखते हुए पूर्ण आशीर्वाद देगा। मैं दिल की गहराइयों से मध्य प्रदेश की जनता और पांचों प्रदेश की जनता की ओर से यह कामना करता हूं।

इससे पहले ग्वालियर हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सिंधिया ने हवाई अड्डे पर पहुंचे पत्रकारों से चुनाव आयोग द्वारा मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा किए जाने पर कहा कि चुनाव आयोग जो भी निर्णय लेगा हम उसका पालन करेंगे क्योंकि लोकतंत्र में सबसे बड़ा दान मतदान होता है और इस और मुझे पूरी उम्मीद है कि प्रदेश सहित पांचों राज्य के लोग भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देंगे।

दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को महादानव के बाद रावण बताए जाने पर सिंधिया ने कहा कि जिनकी विचारधारा सच के साथ नहीं बल्कि अपने साथ हो, कुर्सी के साथ सदैव रही है वह राष्ट्र स्तरीय नेता जो आज भारत के साथ ही विश्व पटल पर उभर रहे हैं उनके प्रति दुर्भावना रखते हैं मुझे विश्वास है कि ऐसे लोगों को प्रदेश और देश की जनता करारा जवाब देगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.