Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

दिल्ली: कल शाम 7 बजे होगी बीजेपी विधायक दल की बैठक, इस वजह से बदला गया टाइम

36

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को होगा. इससे एक दिन पहले विधायक दल की बैठक होगी, जो कि पहले दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होनी थी. अब इसके टाइम में बदलाव किया गया है. अब ये बैठक शाम 7 बजे होगी. बताया जा रहा है कि आरएसएस के नए कार्यालय का उद्घाटन कल दोपहर 3 बजे होना है. दिल्ली बीजेपी के कई नेता इस कार्यक्रम में जाएंगे.

बता दें कि दिल्ली के नए मुख्यमंत्री और उनका मंत्रिपरिषद 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ लेगा. शपथ ग्रहण समारोह से पहले दिल्ली में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों की एक बैठक भी होगी. बैठक के बाद सभी मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

विधायक दल की बैठक में चुना जाएगा नेता

शपथ ग्रहण समारोह से पहले बुधवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. इसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो कि दिल्ली का अगला सीएम होगा. सीएम पद के लिए कई विधायकों के नाम चर्चा में हैं. रेस में सबसे आगे माने जाने वालों में परवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय हैं. परवेश वर्मा ने विधानसभा चुनाव में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराया है.

27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई है बीजेपी

परवेश वर्मा जाट बिरादरी से आते हैं. इन तीन नामों के अलावा पवन शर्मा, रेखा गुप्ता, आशीष सूद और शिखा राय सहित अन्य भी नाम चर्चा में हैं. बीजेपी दिल्ली की सत्ता में करीब 27 साल बाद वापस आई है. उसने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है. इस बड़ी जीत को बीजेपी शपथ ग्रहण समारोह में भव्य तरीके से सेलिब्रेट भी करने का प्लान कर रही है.

रामलीला मैदान में बड़े स्तर पर चल रहीं तैयारियां

शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़े स्तर पर तैयारियां चल रही हैं. समारोह में शामिल होने के लिए करीब 30 हजार लोगों को न्योता दिया गया है. ये समारोह प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में होना है. ऐसे में बीजेपी इस कार्यक्रम को भव्यता देने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.