Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

भारत, तंजानिया 15 समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे, दोनों की नजर 10 अरब डॉलर के कारोबार पर

50

नई दिल्ली: तंजानिया के विदेश मंत्री यूसुफ मकाम्बा ने राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच सोमवार को होने वाली द्विपक्षीय वार्ता से पहले कहा कि भारत और तंजानिया सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 15 समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। तंजानिया के किसी राष्ट्रपति की आठ साल से अधिक समय के बाद भारत की पहली यात्रा है। मकाम्बा ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘तंजानिया के लिए यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है।

हमें उम्मीद है कि व्यापार और निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धताओं की घोषणा की जाएगी। हम दोनों देश की सरकारों के अलावा निजी संस्थाओं के साथ भी सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कम से कम 15 समझौते किये जाने की उम्मीद करते हैं।” भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ पहले ही द्विपक्षीय चर्चा में हिस्सा ले चुके तंजानिया के विदेश मंत्री इस बात को लेकर आशान्वित हैं कि आधिकारिक विकास सहायता (ओडीए) में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में भारत, इस अफ्रीकी देश में एक जल परियोजना के विस्तार की घोषणा कर सकता है। भारत ने अब तक तंजानिया में जल परियोजनाओं के लिए एक अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता दी है।

तंजानिया की राष्ट्रपति 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली में एक व्यापार मंच को भी संबोधित करेंगी। इस दौरान तंजानिया और भारतीय कंपनियों के बीच नये करार और साझेदारी पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। मकाम्बा ने कहा, ‘‘इस यात्रा का उद्देश्य व्यापार को बढ़ाना, भारतीय व्यापार समुदाय से बात करना, भारत सरकार से व्यापार के विस्तार की बाधा और चुनौतियों पर बात करना है।…और हमारा मानना है कि हम अगले तीन वर्षों में 10 अरब अमरीकी डालर का द्विपक्षीय व्यापार हासिल कर सकेंगे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.