Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती...

इजराइल में फंसे भारतीय छात्र का वीडियो आया सामने, हालात पर विदेश मंत्रालय की नजर

43

मुंबई। फिलिस्तीन समर्थक आतंकी ग्रुप हमास के हमले के बाद इजरायल में हालात बुरे हैं। इस बीच, अच्छी खबर यह है कि अभिनेत्री नुसरत भरूचा का पता चल गया है। वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। अभिनेत्री तेल अवीव एयरपोर्ट पर पहुंच गई हैं। उनके साथ कुछ अन्य भारतीय भी हैं। हमले के बाद सभी को सुरक्षा प्रदान की गई है। सभी को सुरक्षित बेसमेंट में रखा गया था। अभिनेत्री नुसरत भरूचा अब दुबई के रास्ते मुंबई लौटेंगी, क्योंकि कोई डायरेक्ट फ्लाइट उपलब्ध नहीं है। उनके आज शाम या रात तक भारत पहुंचने की उम्मीद है।

इससे पहले खबर थी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrat Bharucha) भी इजराइल में फंस गई हैं। मुंबई में बैठी उनकी टीम सम्पर्क नहीं कर पा रही थी। बता दें, हमास ने अचानक इजरायल पर बड़ा हमला बोलते हुए सैकड़ों मिलाइलें एक साथ दाग दी। इससे इजरायल में 300 से अधिक नागरिकों की मौत हो गई।

भारतीय छात्र का वीडियो सामने आया

इजरायल के बिगड़े हालात का असर वहां पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्रों पर भी पड़ने लगा है। भारतीय छात्र गोकू मनावलन का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बता रहे हैं कि ‘मैं बहुत घबराया हुआ और डरा हुआ हूं। शुक्र है कि हमारे पास छुपने की जगह और इजरायली पुलिस की सुरक्षा है। अब तक हम सुरक्षित हैं। हम भारतीय दूतावास के सम्पर्क में हैं।”

मेघालय के 27 नागरिक बेथलहम में फंसें

इस बीच, मेघायल के मुख्यमंत्री कॉनराड कोंगकल संगमा ने बताया है कि उनके राज्य के 27 नागरिक इजरायल में फंसे हैं। संगना ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “यरुशलम की तीर्थयात्रा के लिए गए मेघालय के 27 नागरिक इजरायल और फिलिस्तीन के बीच तनाव के कारण बेथलहम में फंस गए हैं। मैं उनकी सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करने के लिए विदेश मंत्रालय के संपर्क में हूं।”

क्या हैं बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा

नुसरत भरूचा की टीम के के सदस्यों ने मुबई में कहा, ‘नुसरत दुर्भाग्य से इजराइल में फंस गई हैं। वह हाइफा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए वहां गई थीं। आखिरी बार उनसे शनिवार दोपहर 12.30 बजे के आसपास संपर्क हुआ था, जब वह एक तहखाने में सुरक्षित थी।’

अभिनेत्री की टीम ने कहा है कि हम नुसरत को सुरक्षित भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि वह पूरी तरह ठीक होंगे और सुरक्षित वापस लौटेंगी।’

गाजा पट्टी से सटा इजराइल के कुछ गावों पर हमास के आतंकियों ने कब्जा कर लिया है और महिलाओं-बच्चों समेत कई लोगों को बंधक बना लिया है। इजरायल सेना के कई जवान और अधिकारी भी आतंकियों के कब्जे में हैं।

वहीं इजरायल ने हमले की तैयारी शुरू कर दी है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास ने बड़ी गलती कर दी है और वो हमास को तबाह कर देंगे।

भारत ने किया इजरायल का समर्थन

इससे पहले भारत ने इजरायल पर हुए हमलों की निंदा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा झटका लगा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। हम इस कठिन समय में इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.