Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

चिट्टे के नशे के लिए बेच डाले घर की खिड़कियां-दरवाजे, अब ओवरडोज से हुई मौत

43

मोगा: पंजाब में नशे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मोगा जिले के एक गांव का सामने आया है, जहां देर रात एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह उर्फ ​​निक्कू (37)जो कि नशे का आदि था, जिसने अपने घर का सारा सामान बेच दिया। बर्तन, घर के दरवाजे सब कुछ बेचकर वह चिट्टे का नशा करने लग गया। उसकी इस आदत से दुखी होकर पत्नी सुनीता रानी अपने तीन बच्चों सहित घर छोड़ कर चली गई थी।

बताया जा रहा है कि मृतक की बाजू में नशे के इंजेक्शन के निशान साफ नजर आ रहे थे। बता दें कि गांव में पिछले करीब एक महीने में नशे से यह दूसरी मौत है। वहीं गांव वासियों का नशे के खिलाफ भारी रोष देखने को मिल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.