Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, गरज-चमक की चेतावनी जारी गुड़गांव में बरसाती नाले का निर्माण शुरू, रामपुरा से IMT मानेसर तक सर्विस रोड 15 अक्टूबर तक बंद द्वारका एक्सप्रेसवे पर रईसजादों की स्टंटबाजी, थार और स्कॉर्पियो से बीच सड़क लगाया जाम गुड़गांव के DLF फेज-5 में हाफ मैराथन प्रैक्टिस को लेकर विवाद, सड़क पर भिड़े धावक और बाउंसर रोहतक की नेहरू कॉलोनी में पानी की टंकी से मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, इलाके में सनसनी पानीपत में दर्दनाक सड़क हादसा: जीटी रोड पर स्कूटी और बाइक की भीषण टक्कर, दोनों चालकों की मौके पर मौत पानीपत सिविल अस्पताल में शर्मनाक वारदात: CT स्कैन के दौरान महिला से यौन उत्पीड़न, PGI में इलाज के दौ... जीवन कुंडू हत्याकांड: CM सैनी से वार्ता के बाद सहमति, रमेश अत्री की गिरफ्तारी के लिए STF गठित, मुकदम... घरौंडा के बरसत में पेट्रोल पंप पर युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात हरियाणा HSVP का बड़ा तोहफा: 'विवादों से समाधान योजना 2026' का ऐलान, 4,924 आवंटियों को 724 करोड़ की भ...

महाकाल मंदिर के स्वरूप में बनेगा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन, आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी

35

इंदौर। अमृत भारत योजना में लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने रेलवे स्टेशन का दौरा का निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद थे।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि रेल मंत्री ने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के बाणगंगा की तरफ निर्माण को अनुमति दी हैं। इसका निर्माण महाकाल मंदिर के स्वरूप में किया जाएगा। उज्जैन में महाकाल और ओंकारेश्वर के बीच में महाकाल के स्वरूप में स्टेशन बनेगा।
रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने कहा की बाणगंगा रेलवे स्टेशन का दोनों तरफ निर्माण किया जाएगा। बाणगंगा की तरफ भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्लेटफॉर्म और प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए सीढ़ियों के स्थान पर एस्केलेटर लगेंगे, ताकि यात्री बिना किसी बाधा के आना-जाना कर सकें। स्टेशन के ऊपर बड़ा रोप रहेगा। आने वाले सालों में इंदौर रेलवे का प्रमुख सेंटर होगा। जहां से कई रूटों पर ट्रेनो का संचालन होगा।

इंदौर में रेलवे के कई काम जारी हैं

लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर अभी सुविधाएं यात्रियों को मुहैया होगी। इंदौर से दाहोद नई रेल लाइन, इंदौर खंडवा गेज परिवर्तन, इंदौर-मनमाड़ और इंदौर-बुधनी रेल लाइन का कार्य किया जा रहा हैं। इस मौके पर सांसद शंकर लालवानी, रतलाम मंडल के डीएमआर रजनीश कुमार भी मौजूद थे। गौरतलब हैं कि लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर वर्तमान में एक तरफ ही प्लेटफार्म है।

नए स्टेशन में बाणगंगा वाले हिस्से में भी प्लेटफार्म के अलावा नई बिल्डिंग बनेगी। इस हिस्से में स्टेशन के बनने से बाणगंगा, एरोड्रम, मरीमाता सहित पश्चिमी क्षेत्र के लोगों का आना-जाना आसान होगा। 15 करोड़ रुपये की लागत से लक्ष्मीबाई नगर का रेलवे स्टेशन बन रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.