Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

ग्वालियर में दूषित भोजन खाने से एलएनआइपीई के 250 से अधिक छात्र बीमार

68

ग्वालियर। देश के प्रतिष्ठित खेल संस्थानों में शुमार ग्वालियर के एलएनआइपीई (लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान) में दूषित भोजन की वजह से मंगलवार को ढाई सौ से अधिक छात्र-छात्राएं बीमार पड़ गए। संस्थान प्रबंधन ने पहले तो एलएनआइपी के अंदर ही उपचार देने का प्रयास किया गया, लेकिन जब छात्रों की हालत नियंत्रण से बाहर हुई तो आनन-फानन में रात करीब नौ बजे जयारोग्य अस्पताल के नवीन भवन में भर्ती करना पड़ा। देर रात तक करीब सवा सौ से अधिक छात्र-छात्राओं को भर्ती किया जा चुका था।

#WATCH | Superintendent Hospital Gwalior Dr RKS Dhakad says, “Yesterday evening we got the information that this kind of incident has happened in LNIPE (Lakshmibai National Institute of Physical Education). We started all the preparations… We made preparations for beds… pic.twitter.com/GFQqkBCX6I

— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) October 4, 2023

सभी छात्रों को उल्टी, दस्त और ठंड के साथ बुखार की शिकायत थी। डाक्टरों ने तत्काल उपचार देना शुरू किया है। कुछ छात्रों को ड्रिप चढ़ाने से कंपकपी छूट रही थी, तब उनकी ड्रिप बंद कर उपचार दिया गया। एलएनआइपी प्रबंधन अचानक से छात्रों के बीमार होने पर चुप्पी साध गया। बीमार छात्रों को उपचार दे रही डा. सुषमा त्रिखा और डा. विजय गर्ग ने नईदुनिया को बताया कि दूषित भोजन करने से छात्रों की हालत बिगड़ी है।

बीमार छात्र-छात्राओं का कहना है कि दो अक्टूबर को मैस में चिकन और पनीर बनाया गया था। यह भोजन सभी विद्यार्थियों को शाम के वक्त खाने में दिया गया। खाना खाने के बाद काफी सारे छात्रों को फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हुई, लेकिन रात में किसी ने इसकी शिकायत नहीं की। सुबह होते होते मामला गंभीर हो गया। एलएनआइपीई हास्टल में रहकर पढ़ने वाले करीब सभी विद्यार्थी बीमार हो गए। पहले इन्हें संस्थान के अंदर ही डा. वीरेन्द्र परमार ने उपचार दिया। शाम तक विद्यार्थियों की जब हालत और अधिक खराब होने लगी, तब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद यह मामला सामने आया।

संस्थान के छात्र फूड प्वाइजनिंग शिकार हुए हैं। बीमार छात्रों को जयारोग्य अस्पताल के नवीन भवन में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। स्थिति अब नियंत्रण में है। अमित यादव, प्रभारी रजिस्ट्रार, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान, ग्वालियर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.