Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

72 घंटे में हटाए जाएंगे निजी मकानों पर लगे राजनीतिक विज्ञापन, कलेक्टर ने दिए निर्देश

36
भोपाल। प्रदेश में आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद कभी भी आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। इसे लेकर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया। जिले में सभी निजी मकानों पर अनाधिकृत रूप से लगाए गए राजनीतिक प्रचार से संबंधित विज्ञापनों को 72 घंटे में हटाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शासकीय संपत्ति पर लगे बैनर, झंडों को 24 घंटों में और टेलीफोन, बिजली खंभों के साथ-साथ निकाय क्षेत्रों में पहले से लगे राजनीतिक दलों के बैनर झंडों को 48 घंटों के भीतर हटाया जाएगा। यह निर्देश कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने मंगलवार को प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिले की सभी विधानसभाओं में गठित संपत्ति विरूपण दल के सदस्यों को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के संबंध में प्राप्त शिकायतों का निराकरण भी 24 घंटे में किया जाए।

शिकायत मिलते ही कार्रवाई के निर्देश

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों का हवाला देते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता जैसे ही प्रभावशील होगी, वैसे ही अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सजगता और सर्तकता से करना होगा। खासतौर पर शासकीय परिसम्पत्तियों में संपत्ति विरूपण संबंधी कार्रवाई बिना सूचना प्राप्ति के भी की जाए। किसी भी शासकीय कार्यालय की दीवार पर पोस्टर, लेखन न हो साथ ही किसी भी प्रकार के कट आउट, बैनर न लगे हों। यदि किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो बिना देरी के कार्रवाई की जाए। सरकारी बसों, बिजली, टेलीफोन के खंभे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि के साथ अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बैनर, झंडे न लगे हों। चुनाव की घोषणा के साथ ही संपत्ति विरूपण अधिनियम का कठोरता से समय-सीमा में पालन कराया जाना सुनिश्चित हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.