Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं... Jharkhand Mishap News: छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, हाटगम्हरिया में द...

सीएम शिवराज सुभाष नगर में मेट्रो के ट्रायल रन को दिखाएंगे हरी झंडी

53

भोपाल। भोपाल मेट्रो के लिए मंगलवार को दिन एतिहासिक होने जा रहा है। दरअसल तीन अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुभाष नगर डिपाे में मेट्रो के ट्रायल रन का हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद इसी मेट्रो से सुभाष नगर से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन तक सफर करेंगे। इस दौरान मेट्रो की तकनीकी टीम और अधिकारियों भी साथ रहेंगे।

बता दें कि ट्रायल रन के मद्देनजर प्रायोरिटी कारिडोर और इसमें पड़ने वाले स्टेशनों को सजाया गया है। ट्रायल रन प्रायोरिटी कारिडोर के सुभाष नगर से आरकेएमपी स्टेशन के बीच ही होगा। हालांकि इस दौरान बीच में पड़ने वाले केंद्रीय स्कूल, डीबी माल और एमपी नगर स्टेशन पर मेट्रो नहीं रुकेगी। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे फाइनल ट्रायल रन के लिए सुभाष नगर मेट्रो डिपो से मेट्रो को हरी झंडी दिखा रवाना करेंगे। इससे पहले वह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यहां से वह मेट्रो में सवार होकर रानी कमलापति स्टेशन तक पहुंचेंगे और यहां मीडिया से रूबरू होंगे।

दुल्हन की तरह स्टेशनों को सजाया

मेट्रो पांच स्टेशनों से गुजरेगी, लेकिन फोकस वाले स्टेशन सुभाष नगर और आरकेएमपी हैं। मुख्यमंत्री चौहान सुभाषनगर स्टेशन से मेट्रो में सवार होंगे और आरकेएमपी स्टेशन पर उतरेंगे। इसलिए इन दोनों स्टेशनों को चमकाया गया है। सुभाषनगर स्टेशन पर एस्केलेटर, सीढ़ियां और फुटओवर ब्रिज का काम पूरा कर लिया गया। सोमवार को यहां रेड कॉरपेट बिछाया गया। मेट्रो कोच और स्टेशन को फूलों से सजाया जा रहा है। उधर, डिपो में बड़ा सा डोम बनाया गया है। जहां होने वाले कार्यक्रम को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.