Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

थाने से भागे स्मैक के दो आरोपित, तीन पुलिकर्मी निलंबित

48

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा थाना पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां स्मैक सहित पकड़े गए दो आरोपित न्यायालय में पेश करने के पहले ही थाने से फरार हो गए। पुलिस को चकमा देकर भागे आरोपितों के बाद अब पुलिस लाठी पीट रही है। यह जानकारी जैसे ही आला अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है जबकि थाना प्रभारी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

40 ग्राम स्मैक के साथ पकड़े गए थे आरोपित

दरअसल सुनेहटी तिराहा गाडरवा रोड से तेंदूखेड़ा पुलिस ने की टीम ने आरोपित रवि कुशवाहा निवासी उदयपुरा जिला रायसेन और नितिन गौड़ निवासी उदयपुरा जिला रायसेन को 40 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। तेंदूखेड़ा थाना की इस टीम में एसआइ रामरतन सोनी, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुवर, आरक्षक राजेश बागरी, आरक्षक बहादुर कुशवाहा, आरक्षक नारायण मरावी शामिल थे।

इन्होंने आरोपितों को शनिवार सुबह पकड़कर थाने लाया। इन्हें कार्रवाई पश्चात न्यायालय में पेश किया जाना था लेकिन शनिवार रात ही थाने से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर ये आरोपित फरार हो गए। आरोपितों के फरार होते ही थाने में हड़कंप मच गया है और फरार आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही है। वहीं जिले के आस-पास चेकपोस्ट लगाकर आरोपितों के बारे में पूछताछ भी की जा रही है।

लापरवाही पर तीन निलंबित

वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक ने इसे पुलिस कर्मियों की घोर लापरवाही मानी है। उनके अनुसार घटना की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं जिसमें थाना प्रभारी उमेश तिवारी की भूमिका की भी जांच शुरू हो गई है। वहीं तीन पुलिस कर्मी जिसमें प्रधान आरक्षक मनोहर बुंदेला, आरक्षक अवधेश सिंह और प्रदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

थाने से दो आरोपित जिन्हें स्मैक के साथ पकड़ा गया था वे फरार हो गए हैं। इस लापरवाही पर तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। जबकि थाना प्रभारी के खिलाफ जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर लाइन अटैच की कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

-अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.