Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर करवा दी थी भाई की हत्या, तीन को आजीवन कैद

70

उज्जैन। लाकडाउन के दौरान निजी अस्पताल के सिक्युरिटी गार्ड की कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मामले में कोर्ट ने तीन आरोपितों को दोषी करार दिया है। तीनों को आजीवन कैद की सजा सुनाई है। भाई अपनी बहन के प्रेमी को उसके घर जाने पर आपत्ति लेता था। इस कारण प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था।

उज्जैन जिला अभियोजन अधिकारी राजेंद्र खांडेकर ने बताया कि निजी अस्पताल में सिक्युरिटी गार्ड अशोक चौहान उम्र 52 वर्ष निवासी शास्त्री नगर 27 अप्रैल को पैदल अपने घर से अस्पताल जा रहा था। उस दौरान कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में लाकडाउन लगा हुआ था। चौहान जैसे ही विवेकानंद कालोनी में पहुंचा तो उसी दौरान aस्कूटी से आए कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था।

मामले में पुलिस ने अशोक की पुत्री तनु की शिकायत पर शेरू पुत्र राजू विश्वकर्मा, गोविंद पुत्र लालूसिंह व उसकी बहन राजकुमारी चौहान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी आरोपित नजर आए थे।

अशोक की पुत्री का कहना था कि उसके पिता मोबाइल घर पर ही भूल गए थे। जब वह उनके पीछे मोबाइल देने के लिए गई तो गोविंद व शेरू ने पिता पर चाकू से हमला कर दिया था। जिससे उनकी मौत हुई थी।

बहन ने रचा था भाई की हत्या का षड़यंत्र

जांच में यह भी सामने आया था कि अशोक की बहन राजकुमारी चौहान उसके घर के समीप ही रहती थी। बहन के घर बदमाश शेरू का आना-जाना था। जिसको लेकर उसने आपत्ति जताई थी। इसी बात से उसकी बहन राजकुमारी भी नाराज थी। उसने अपने भाई को फंसाने के लिए थाने में झूठी शिकायत भी की थी।

लेकिन पुलिस ने अशोक के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया था। वहीं शेरू के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेज दिया था। बहन राजकुमारी ने ही अपने भाई की हत्या का षड़यंत्र रचा था। मामले में पुलिस ने शेरू, गोविंद व राजकुमारी के खिलाफ हत्या की धारा 302, 34 एवं 120 बी के तहत केस दर्ज किया था। शनिवार को कोर्ट ने तीनों आरोपितों को आजीवन कैद की सजा सुनाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.