Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

विधायक रामपुकार सिंह की जनसभा में ग्रामीणों ने काला झंडा लहराकर, मचाया हंगामा

56
जशपुरनगर। पत्थलगांव के विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह के कार्यक्रम में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा मचाया। ग्रामीण सड़क की मांग पूरी न होने पर नाराजगी जताते हुए रामपुकार सिंह के खिलाफ नारे लगाते हुए उन्हें काला झंडा दिखा रहे थे। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना जिले के कांसाबेल के ग्राम गोढ़ी की है। जानकारी के अनुसार इस गांव में विधायक रामपुकार सिंह भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। स्थानीय प्रशासन सुबह से ही कार्यक्रम की तैयारी में जुटा हुआ था। दोपहर बाद जैसे ही विधायक रामपुकार सिंह यहां पहुंचे ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए काला झंडा लहराना शुरू कर दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक रामपुकार सिंह से कई बार जयमरगी से झिंगरेल को जोड़ने वाली 10 किलोमीटर सड़क निर्माण की मांग उन्होनें रखी है। लेकिन इस सड़क का निर्माण अब तक शुरू नहीं हो पाया है। सड़क के ना होने से बरसात के दिनों में दर्जनों गांव प्रभावित हो रहें हैं। हंगामा को शांत करने के लिए मौके पर उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जूझना पड़ा।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण के लिए 11 करोड़ रूपए स्वीकृत हो जाने की जानकारी देते हुए शांत कराने का प्रयास किया। लेकिन नाराज ग्रामीण काला झंडा और कपड़ा लहराते हुए आक्रोश जताते रहे। अंततः हंगामा के बीच भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र का 8 वीं बार नेतृत्व कर रहें हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद नवगठित विधानसभा में उन्हें प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तत्कालीन अजित जोगी सरकार के कार्यकाल में वे खनिज मंत्री रह चुके हैं।

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहें हैं। आसन्न विधानसभा चुनाव के लिए भी पत्थलगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के सबसे मजबूत दावेदार हैं। इनके अलावा जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रत्ना पैंकरा,डीडीसी और रामपुकार सिंह की बेटी आरती सिंह, पत्थलगांव जनपद पंचायत के अध्यक्ष सुकृत सिदार भी यहां से मजबूत दावेदारी कर रहें हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.