Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

रोमांटिक अंदाज में आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर को किया बर्थडे विश, शेयर की अनसीन फोटोज

57

आज यानी 28 सितंबर को रणबीर कपूर अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के बर्थडे पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का टीजर रिलीज कर दिया गया है। रणबीर को उनके बर्थडे पर भर-भरकर बधाईयां मिल रही है। वहीं, अब रणबीर की पत्नी और बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर ने भी रणबीर पर खूब प्यार लुटाया है। इतना ही नहीं रात 12 बजे भी नीतू और आलिया ने रणबीर का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। साथ ही इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

आलिया ने शेयर की अनसीन फोटोज

दरअसल आलिया ने रणबीर कपूर के बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम पर कुछ अनसीन फोटोज शेयर की है। आलिया ने इसके साथ ही रणबीर के सीक्रेट सोशल मीडिया अकाउंट की बात भी कही है। हालांकि, आलिया ने ये गलती से बताया है या जानबूझकर, लेकिन अब फैंस कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के अंदाजे लगा रहे हैं। आलिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वे क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी शादी की भी एक फोटो दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में आलिया और रणबीर स्टेडियम में मैच देख रहे हैं। एक और फोटो में रणबीर, आलिया को अपनी मेहंदी दिखा रहे हैं।

रणबीर के लिए खास कैप्शन

रणबीर के लिए शेयर की गई इस पोस्ट में आलिया भट्ट का कैप्शन सबसे ज्यादा सभी का ध्यान खींच रहा है। आलिया ने रणबीर को विश करते हुए लिखा, माय लव, माय बेस्ट फ्रेंड मुझे सबसे खुशी देने वाले शख्स, जैसा कि आप मेरे बगल में बैठकर अपने सीक्रेट इंस्टाग्राम अकाउंट से इस कैप्शन को पढ़ेंगे। मुझे सिर्फ इतना कहना है कि हैप्पी बर्थडे बेबी। आपने हर चीज को मैजिकल बना दिया है। हाल ही में रणबीर की अपकमिंग फिल्म एनिमल को टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें वे खूंखार अवतार में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म का टीजर सभी को काफी पसंद आ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.