Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

घटे दामों पर पूछताछ से सोया तेल में सुधार, लंबी तेजी नहीं

25

इंदौर। सोयाबीन तेल में नीचे दामों पर पुन: पूछताछ आने और मंडियों में सोयाबीन की आवक अभी भी कम होने के कारण प्लांटों ने दामों में बढ़ोतरी की है। सोया तेल इंदौर 10 रुपये बढ़कर 865 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। व्यापारियों का कहना है कि सोमवार से ही सोयाबीन की आवक मंडियों में बढ़ने की संभावना है, जिससे तेलों में ज्यादा तेजी नजर नहीं आ रही है।

दूसरी ओर अमेरिका का मजबूत डॉलर अनाज बाजारों पर दबाव डाल रहा है। डालर इंडेक्स छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जिससे ब्राजील से कड़ी प्रतिस्पर्धा के अमेरिका से निर्यात की संभावनाएं प्रभावित हुई है। समग्र तेल-तिलहन बाजार ऊंचे स्टाक से जूझ रहा है। सीबीओटी सोया तेल (जनवरी) 58.37 के सपोर्ट स्तर से नीचे फिसल गया था, लेकिन अंततः सप्ताह के अंत: में इसके ऊपर बंद हुआ। सीबीओटी सोया तेल में बढ़त को देखते हुए अर्जेंटीना सोया तेल एफओबी में शुक्रवार रात सुधर गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में सभी मंदी की रिपोर्ट हजम हो चुकी है और महीने के अंत: तक हम बाजार में स्थिरता देख सकते हैं। छावनी मंडी में सोयाबीन 4750, रायडा 4900-5100, सरसों निमाड़ी 6300-6500 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे। देशभर में सोयाबीन की आवक 1.40 हजार बोरी की रही, जिसमें से मध्य प्रदेश में 50 हजार बोरी की बताई गई।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1850-1860, मुंबई मूंगफली तेल 1850, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 865, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 825-830, इंदौर पाम 870, मुंबई सोया रिफाइंड 875, मुंबई पाम तेल 805, राजकोट तेलिया 2920, गुजरात लूज 1850, कपास्या तेल इंदौर 800 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – अडाणी 4900, अवी एग्रोो 4850, बंसल मंडीदीप 4825, बैतूल आइल 4950, कोरोनेश ब्यावरा पुराना 4900, नया 4600, धानुका नीचम 4960, धीरेंद्र सोया नीमच 4940, दिव्य ज्योति 4860, हरि ओम रिफाइनरी मंदसौर 4965, केएन एग्री नया 4675, खंडवा आइल 4875, नया 4725, मित्तल देवास 4800, एमएस साल्वेक्स 4800, नीमच प्रोटीन 4900, पतंजलि फूड 4825, प्रकाश 4825, प्रेस्टीज देवास 4900, रामा फास्फेट धरमपुरी 4800, सांवरिया 4925, महेश आइल 4700, सोनिका 4900 रुपये।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 3000 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.