Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

Karwa Chauth 2023: कब मनाया जाएगा करवा चौथ? नोट कर लें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

67

हिंदू धर्म में हर त्योहार का अपना महत्व होता है। करवा चौथ व्रत का बड़ा महत्व होता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, शाम को पूजा के बाद चंद्रमा का अर्घ्य दिया जाता है और व्रत का पारण होता है। करवा चौथ का व्रत कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए करती हैं। यह व्रत काफी कठिन माना जाता है। आइए, जानें करवा चौथ की सही तिथि और शुभ मुहूर्त।

करवा चौथ सही तिथि

इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर, मंगलवार रात 09 बजकर 20 मिनट से हो रही है। यह तिथि अगले दिन 1 नवंबर, बुधवार को रात 09 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। करवा चौथ का व्रत रखने से दांपत्य जीवन सुखी होता है। इस दिन चंद्रमा की पूजा करना महत्वपूर्ण माना जाता है। करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय 1 नवंबर की रात 08 बजकर 26 मिनट पर होगा। करवा चौथ की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

पंडित आशीष शर्मा के अनुसार, इस साल करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग और शिव योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों में करवा चौथ होने से इस व्रत का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। करवा चौथ पर सर्वार्थ सिद्धि योग 1 नवंबर की सुबह 06 बजकर 33 मिनट से 02 नवंबर की सुबह 04 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। वहीं, शिव योग 1 नवंबर की दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से शुरू होगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.