Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

गर्मियों में पिएं ये ड्रिंक्स, शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही वेट लॉस करने में भी मिलेगी मदद

51

गर्मी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. ऐसे में लोग इससे राहत पाने साथ ही इस मौसम में अपनी सेहत और स्किन का ख्याल रखने के लिए कई ठंडी चीजें का सेवन करते हैं. साथ ही आरामदायक कपड़े पहने हैं. सर्दियों के मुकाबले गर्मियों में हेल्दी खाना ज्यादा खाते हैं क्योंकि इस मौसम में तला-भुना खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है.

इस तरह गर्मियों के मौसम में लाइट वेट खाना और हेल्दी ड्रिंक्स पीते हैं ऐसे में ये मौसम वेट लॉस करने के लिए एकदम सही है. आप ऐसी ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं जो वजन कम करने में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं.

नींबू पानी

अपने दिन की शुरुआत करने के लिए नींबू पानी पीना एक अच्छा विकल्प है. नींबू में विटामिन सी पाया जाता है जो आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने का काम करता है सुबह उठकर नींबू पानी पीने से शरीर के सभी टॉक्सिन्स को बाहर निकलने में मदद मिल सकती है और इसमें पेक्टिन नाम का एक फाइबर भी पाया जाता है जो आपकी भूख को कंट्रोल का काम भी कर सकता है.

बेल का जूस

गर्मियों में कई लोग बेल का शरबत पीना पसंद करते हैं. इस फल में फाइबर, विटामिन ए, सी, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में गर्मियों में बेल का शरबत पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिल सकती है, साथ ही ये पाचन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए ये पेट की जलन और एसिडिटी को कम करने में मदद कर सकता है. इसी के साथ ही बेल के शरबत का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है और इससे फैट बर्न करने में मदद मिल सकती है.

हर्बल डिटॉक्स टी

रोजाना सुबह उठकर खाली पेट हर्बल डिटॉक्स टी का पीने से वजन कम करने में काफी मदद मिलती है. यह आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में काफी मदद करती है और आपके शरीर को एक्टिव और एनर्जेटिक भी बनाए रखने में मदद करती है. आप अदरक, काली मिर्च या पुदीने से बनने वाले हर्बल टी पी सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.