Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

किसान अपडेट लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम, जानें कब तक जमा होगी 15वीं किस्त

26

केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में अभी तक 14 किस्त जमा हो चुकी है और अब किसान भाई 15 किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिन किसानों ने अभी तक E-KYC के साथ-साथ अन्य दस्तावेज अपडेट नहीं कराए हैं, उनके खाते में किसान सम्मान निधि की 15 किस्त नहीं जमा की जाएगी। यदि आप भी सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो pmkisan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं कि कहीं उनका नाम सूची से बाहर तो नहीं कर दिया गया है।

जानें कब मिलेगी किसान सम्मान निधि के 15वीं किस्त

किसानों को किसान सम्मान निधि की 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। केंद्र सरकार ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह संभावना जताई जा रही है कि 15वीं किस्त ने राशि किसानों के बैंक खाते में नवंबर के आखिरी सप्ताह में जमा की जा सकती है।

किसान सम्मान निधि में मिलेगा कितना पैसा

आपको बता दें कि किसान सम्मान योजना किसानों के हित में शुरू की गई मोदी सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत किसानों को एक साल में 3 बार 2-2 हजार रुपए की आर्थिक मदद मिलती है। एक साल की अवधि में हितग्राही किसानों के खाते में 6 हजार रुपए जमा किए जाते हैं।

इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ

PM Kisan Yojana से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट के https://pmkisan.gov.in के मुताबिक 15वीं किस्त का लाभ सिर्फ ऐसे किसानों को ही मिलेगा, जिन्होंने भूमि विवरण पोर्टल पर अपलोड कर दिया है और साथ में इसका E-केवाईसी करा लिया है। इसके अलावा बैंक खाते को भी आधार कार्ड से लिंक कर दिया गया हो। इनमें भी एक भी प्रक्रिया यदि पूरी नहीं होगी तो किसान के खाते में 15वीं किस्त जमा नहीं की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.