Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘करोड़ों लोगों ने हमें इतिहास रचने का मौका दिया…’, बीजेपी दफ्तर में महिला कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी

36

लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति के साथ पास हो गया है। बिल के पास होने के बाद दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में जश्न मनाया गया। पीएम मोदी के बीजेपी दफ्तर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर और मोदी-मोदी के नारे लगाकर स्वागत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं आज देश की सभी महिलाओं को बधाई देता हूं। कल और परसों हमने एक नया इतिहास बनते हुए देखे। ये हमारा सौभाग्य है कि करोड़ों लोगों ने हमें वो इतिहास रचने का मौका दिया।’

बिल की राह में कई बाधाएं थीं
महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी ने कहा, ‘इस महिला आरक्षण बिल की राह में कई बाधाएं थीं। लेकिन जब इरादे नेक हों और प्रयासों में पारदर्शिता हो तो हम सभी बाधाओं को पार करते हुए परिणाम देखते हैं। ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है।” इस बिल को संसद में इतना समर्थन मिला। मैं इसके लिए सभी राजनीतिक दलों और सांसदों को धन्यवाद देता हूं।”

हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा
पीएम मोदी ने कहा कि कभी किसी किसी निर्णय में देश के भाग्य को बदलने की क्षमता होती है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम रिकॉर्ड मतों से पारित किया जा चुका है। जिस बात का देश को कई दशकों से इंतजार था, वह सपना अब पूरा हुआ है। यह देश और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के लिए खास समय है। हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है।

इससे पहले बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी के पहुंचने पर महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इनमें सरकारी योजनाओं की लाभार्थी कई महिलाएं भी शामिल थीं। मोदी लाभार्थियों के एक समूह का अभिवादन करते हुए झुके। लाभार्थियों के इस समूह ने माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण एवं स्मृति ईरानी सहित पार्टी के कई नेता इस अवसर पर उपस्थित थे। नड्डा ने विधेयक के पारित होने को ऐतिहासिक बताया और इस उपलब्धि का श्रेय मोदी की दूरदर्शिता और संकल्प को दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.