Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

लाॅस एंजलिस में प्रियंका चोपड़ा ने मनाई गणेश चतुर्थी, शेयर की बेटी मालती की क्यूट तस्वीरें

65

गणेश चतुर्थी के खास त्योहार को सभी बॉलीवुड सितारों ने बड़े की धूम-धाम से मनाया है। सोशल मीडिया पर इन स्टार्स ने तरह-तरह के आउटफिट्स में अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है। इसी बीच बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी खास अंदाज में गणेश चतुर्थी सेलिब्रेट की है। प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ इस त्योहार को मनाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन फोटोज में मालती बप्पा की पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही ट्रेडिशनल लुक में मालती की क्यूटनेस फैंस को खूब पसंद आ रही है।

प्रियंका ने मनाया गणेश चतुर्थी पर्व

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी सालों से लाॅस एंजलिस में ही रह रही हैं। विदेश में रहने के बावजूद प्रियंका अपनी भारतीय संस्कृति को नहीं भूली हैं। वे हर त्योहार को विदेश में अपने अंदाज में मनाती है। वे खुद तो इन त्योहारों को सेलिब्रेट करती ही हैं, लेकिन वे अपने पति निक जोनस और बेटी मालती को इसमें शामिल करती हैं। प्रियंका की शेयर की गई फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि मालती खिलौने वाले गणपति के साथ खेल रही हैं। साथ ही उन्होंने क्यूट सा आउटफिट पहन रखा है और कानों में बाली डाली हुई है।

छोटे से गणपति के साथ मालती की क्यूट फोटोज

वहीं, दूसरी तस्वीर में मालती बप्पा को गले लगाती दिखाई दे रही हैं। मालती ने माथे पर बिंदी लगाई है और हाथों में चूड़ियां भी पहनी हुई है। मालती का ये लुक ट्रेडिशनल और क्यूट लग रहा है। इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, एक लड़की और उसके गणपति। हमेशा हमारे साथ रहते हैं….हम जहां भी जाएं। प्रियंका ने अपने घर में छोटा सा मंदिर भी बनाया हुआ है, जिसके सामने मालती बैठी हुई नजर आ रही थीं। इस मंदिर में बप्पा की छोटी सी मूर्ति स्थापित की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.