Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Ujjain में रात दो बजे घर में घुसकर ढाई साल की बालिका को उठा ले गया बदमाश

50

उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र की कृष्णा विहार कालोनी में रात दो बजे बदमाश एक घर में घुस गया। जहां मां के पास सो रही ढाई साल की बालिका को उठाकर ले गया। उसी दौरान मां की नींद खुल गई। शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए। आरोपित बालिका को घर से कुछ दूरी पर ही छोड़कर भाग निकला। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि संजय चंद्रावत निवासी कृष्णा विहार कालोनी की पत्नी दिव्यांशी व ढाई साल की पुत्री प्राची बुधवार रात को घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे अज्ञात युवक घर में घुसा और बालिका को उठाकर ले गया। उसी दौरान दिव्यांशी की नींद खुल गई। पुत्री को पास में ना पाकर वह घबरा गई।

उसने पति संजय को उठाया और बालिका की तलाश शुरू की। इस दौरान आसपास के लोगों को भी उठाया। रहवासियों ने बालिका की तलाश शुरू की। बालिका घर से कुछ दूरी पर ही निर्माणाधीन मकान के बाहर रोेते हुए मिल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

दुकान में नहीं लगी है शटर

संजय एल्युमिनियम फेब्रिकेशन का काम करता है। उसने घर के बाहर दुकान बना रखी है। जिसमें शटर और दरवाजा नहीं लगा है। दुकान से ही घर में अंदर आने का रास्ता है। जहां से आरोपित अंदर घुस गया और बालिका को उठा ले गया। लोगों ने पुलिस को बताया कि एक युवक को वहां से भागते हुए देखा गया है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.