Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
उज्जैन में पानी का पाइप काटने की पुरानी रंजिश में किसान की पीट-पीटकर हत्या: लाठी-डंडों से हमले में ग... मध्य प्रदेश के आगर मालवा में भीषण हादसा टला: स्कूल के पास खड़े बासमती चावल से लदे ट्रक में अचानक लगी... कर्नाटक में बंधक बनाए गए मध्य प्रदेश के पन्ना के 21 मजदूर: वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुल... संसद में परिसीमन विधेयक का विरोध करेगी शिवसेना (यूबीटी): उद्धव ठाकरे ने पारदर्शिता और समिति के गठन प... पटना में यूट्यूबर के कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर भड़का आक्रोश: समर्थकों ने बीजेपी कार्यालय के बाह... झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात: मामूली बात पर हुए विवाद में पत्नी ने लोहे क... उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए चलाया गया विशेष अभियान दिवस: सुबह से शाम तक बूथों... उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर सनसनीखेज वारदात: पडरौना के प्रसिद्... अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमलों के दौरान ईरान ने किया एलन मस्क की कंपनी ‘स्टारलिंक’ का इस्तेमाल: मीडि... डिजिटल ट्रांजैक्शन के दौर में UPI पेमेंट फेल होना आम समस्या: खाते से पैसे कटने और रीचार्ज़ न होने पर ...

भारत नहीं आ सकेंगे कनाडाई नागरिक, सरकार ने वीजा जारी करने पर लगाई अस्थायी रोक

56
नई दिल्ली। भारत और कनाडा (India Vs Canada) के बीच राजनयिक संबंध दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। ताजा खबर यह है कि भारत ने कनाडा के लोगों को वीजा जारी करना अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, ‘भारत वीजा एप्लीकेशन सेंटर कनाडा ने कहा है कि परिचालन कारणों से 21 सितंबर 2023 से भारतीय वीजा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है। कृपया आगे के अपडेट के लिए बीएलएस वेबसाइट देखते रहें।’

भारत और कनाडा के बीच खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से तनाव है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूबो ने संसद में कहा कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है।

इसके तत्काल बाद कनाडा ने भारतीय डिप्लोमैट को निष्कासित कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने भी कनाडा के डिप्लोमैट को पांच दिन के अंदर नई दिल्ली छोड़ने को कह दिया था। दोनों देश अपने-अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी चुके हैं।

कनाडा में वीजा आवेदन केंद्र चलाने वाले बीएलएस इंटरनेशनल ने इस संबंध में अपनी कनाडाई वेबसाइट पर एक संदेश पोस्ट किया है। इसमें लिखा है, ‘भारतीय मिशन से महत्वपूर्ण सूचना: परिचालन कारणों से 21 सितंबर 2023 (गुरुवार) से, भारतीय वीज़ा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है।’

यह पहली बार है जब भारत ने कोविड-19 महामारी के बाद वीजा निलंबित किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.