Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पलामू की ग्रामीण महिलाओं ने तैयार किए हर्बल गिफ्ट हैंपर, दीपावली के बाजार में छाई सखी दीदियों की कला... देवघर में दीपावली और धनतेरस पर बाजारों में लौटी रौनक, करोड़ों के कारोबार का अनुमान— सोना और गाड़ियों... गिरिडीह के यूको बैंक राजधनवार में 5 करोड़ की डकैती, पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को लिया हिरासत में— बड़... झारखंड स्थापना दिवस पर मेधावी छात्रों को मिलेगा बड़ा तोहफा, मुख्यमंत्री हेमंत करेंगे सम्मानित— 3 लाख... जमशेदपुर में उमड़ी भीड़, सोने-चांदी की तेजी के बीच चमका ऑटोमोबाइल बाजार— 35% तक बढ़ी गाड़ियों की बिक... रांची में निशा भगत की मौत पर नया मोड़, पिता ने पिठोरिया थाने में अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा क... रांची के डोरंडा से लापता ढाई साल के मासूम का नदी से मिला शव, एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन— इलाके में मातम रांची में सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत पर गरमाई राजनीति, बीजेपी ने की सीबीआई जांच और आरोपी की ... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वैवाहिक विवाद मामले में पति की मां और बहन को दी राहत— आपराधिक कार्यवा... झारखंड-बिहार का 10 लाख का इनामी नक्सली संजय गोदराम मुंबई से गिरफ्तार, एटीएस ने की बड़ी कार्रवाई

मंदिर में पूजा करने के बाद चोर ने दो शेषनाग चुराये, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

48
भिंड। शहर के अटेर रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर से चोर दो तांबे के शेषनाग चुराकर ले गया है। घटना सोमवार शाम चार से छह बजे के बीच है। श्रद्धालुओं ने जब शंकर भगवान की पिंडी से शेषनाग गायब देखे, तो मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। उसमें एक युवक शेषनाग चुराकर बैग में डालते हुआ दिखाई दिया। मंदिर प्रबंधन ने सिटी कोतवाली में चोर के खिलाफ आवेदन दिया है।

मंदिर प्रबंधन समिति से जुड़े प्रमोद भदौरिया ने बताया कि सोमवार दोपहर मंदिर सूना था। शाम करीब चार बजे एक युवक आया। युवक सफेद शट, नीला जींस का पेंट पहनने के साथ गले में तौलिया और पीठ पर एक बैग टांगे हुआ था। मंदिर में घुसकर चोर ने सबसे पहले एक कमरे की तलाशी ली, लेकिन जब वहां कुछ नहीं मिला तो वह हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचा। इस दौरान मंदिर में महिला श्रद्धालु पूजा करने आई थी। महिला को देखकर युवक हनुमान जी के सामने बैठकर पूजा-अर्चना करने लगा।

सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

महिला के जाते ही चोर शंकर भगवान की पिंडी के पास गया और वहां से दो शेषनाग उठाकर बैग में रख लिए। चोर के पास किसी का फोन आया तो वह आराम से बात करते हुए बाहर आया। उसने मंदिर के गेट की दीवार से सटकर खड़े होकर बात भी की। इसके बाद वह वहां से चला गया। मंगलवार शाम किसी श्रद्धालु की नजर शंकर जी की पिंडी पर पड़ी और शेषनाग गायब देखकर प्रबंधन को बताया। सीसीटीवी कैमरे चेक किए ताे एक युवक चोरी करता हुआ मिला। प्रबंधन ने सिटी कोतवाली में आवेदन देने के साथ ही चोर के सीसीटीवी फुटेज भी दिए हैं। करीब तीन माह पहले भी मंदिर से करीब 15 हजार रुपये चोरी हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.