Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प...

संत हिरदाराम की कुटिया पर पाठ साहब शुरू, फूलों से सजेगी समाधि, गुरुवार को धूमधाम से मनेगा संतजी का अवतरण दिवस

64
संत हिरदाराम नगर। अपना समूचा जीवन पीड़ित मानवता के लिए समर्पित करने वाले महान कर्मयोगी संत हिरदारामजी की 118वीं जयंती गुरुवार को पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर सैकड़ों स्कूली बच्चे मानव सेवा का संकल्प लेंगे। संतजी की कुटिया पर श्री गुरू ग्रंथ साहब का अखंड पाठ प्रारंभ हुआ।

संतजी ने हमेशा बच्चे, बूढ़े और बीमार की सेवा का संदेश दिया। संतजी के ब्रह्मलीन होने के बाद भी उनके संदेश को सार्थक करने का प्रयास उनके शिष्य कर रहे हैं। संतजी की कुटिया पर श्री सुखमनी साहब का संपट पाठ भी शुरू हुआ। इसका समापन गुरुवार को सुबह ब्रह्म मुहूर्त में होगा। संतजी के उत्तराधिकारी संत सिद्धभाऊ उनके जीवन जीवन चरित्र पर प्रकाश डालेंगे।

सुबह खुलेंगे समाधि स्थल के पट

भजन-कीर्तन के बाद संतजी के समाधि स्थल सेवा-संकल्प धाम के पट खोले जाएंगे। श्रद्धालु सुबह छह से शाम छह बजे तक समाधि पर पुष्प अर्पित कर सकेंगे। समाधि स्थल को फूलों से सजाया जा रहा है। यहां गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कुटिया के बाहर स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। सभी की निश्शुल्क जांच की जाएगी। सेवा सदन में निश्शुल्क यूरालाजी शिविर लगाया जाएगा।

पूरे बैरागढ़ के लिए भंडारे की व्यवस्था

संत हिरदारामजी के अवतरण दिवस की खुशी में उनके शिष्यों ने 21 सितंबर को नवयुवक सभा भवन में पूरे बैरागढ़ के लिए भंडारे की व्यवस्था की है। सेवादार चंद्र चांदवानी के अनुसार भंडारा सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा।

देश-विदेश में होंगे कार्यक्रम

जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारामानी के अनुसार संतजी के अवतरण दिवस पर विदेशों में भी कई कार्यक्रम होंगे। अप्रवासी भारतीय शिष्य अपने शहर में ही सादगी से जयंती मनाएंगे। दयारामानी के मुताबिक दुबई, स्पेन, हांगकांग के अलावा मुंबई, जयपुर, अजमेर, मुंबई आदि शहरों में भी संतजी के शिष्य सेवा गतिविधियों कर अवतरण दिवस मनाएंगे। घरों में पांच दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.