Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

इंदौर में 34.2 डिग्री तक पहुंचा पारा, दोपहर में गर्मी का अहसास

89

इंदौर। शहर में कुछ दिनों से आसमान साफ रहने से सूरज की किरणें गर्मी का अहसास करवा रही हैं। आठ दिनों में दिन के तापमान में पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को उत्तरी व उत्तर पूर्वी हवा आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मंगलवार को पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे मे दोपहर में धूप निकलने से गर्मी का असर बरकरार रहेगा। वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ, वहीं चक्रवाती हवा का घेरा मध्य महाराष्ट्र के बीच बना हुआ है। इसके अलावा द्रोणिका लाइन दक्षिणी छत्तीसगढ़ से मध्य महाराष्ट्र तक गुजर रही है। अभी तक अरब सागर की ओर से आ रही नमी में भी कमी आई है।

मौजूदा सिस्टम के कारण मंगलवार को इंदौर दोपहर में बादल छाए रह सकते हैं। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, दो दिनों में ग्वालियर, चंबल व उज्जैन संभाग के जिलों से मानसून की विदा होने की संभावना है। एक सप्ताह में इंदौर से भी मानसून विदा हो सकता है।

पिछले एक सप्ताह में इस तरह बढ़ा पारा

पिछले एक सप्ताह में इंदौर का तापमान
दिनांक अधिकतम तापमान
25 सितंबर 29.2 डिग्री
26 सितंबर 32.8 डिग्री
27 सितंबर 33.2 डिग्री
28 सितंबर 32.9 डिग्री
29 सितंबर 33.2 डिग्री
30 सितंबर 33.8 डिग्री
1 अक्टूबर 34.0 डिग्री
2 अक्टूबर 34.2 डिग्री

आज का मौसम

शहर में सोमवार को आसमान साफ रहा और दोपहर में निकली धूप ने गर्मी का अहसास करवाया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मंगलवार को दोपहर में हल्के बादल रहेंगे और दोपहर में तेज धूप भी निकलेगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

इंदौर

3 अक्टूबर 34 21

4 अक्टूबर 34 21

भोपाल

3 अक्टूबर 34 23

4 अक्टूबर 34 22

उज्जैन

3 अक्टूबर 36 22

4 अक्टूबर 36 23

आज का तापमान

अधिकतम: 34.2 डिग्री

न्यूनतम: 20 डिग्री

आर्द्रता

अधिकतम: 66 प्रतिशत

न्यूनतम: 38 प्रतिशत

सूर्यास्त आज 6.13

सूर्योदय कल 6.19

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.