Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें

मतदान केंद्रों में युवा अधिकारियों कर्मचारियों का दल आएगा नजर

28

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने एक और नया प्रयोग करने की योजना बनाई है। नवंबर में होने वाले चुनाव के दौरान 20 से 25 प्रतिशत मतदान केंद्रों में युवा अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके पीछे नए व युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना माना जा रहा है। आयोग के निर्देश के बाद इस संबंध में तैयारी भी शुरू हो गई है।

छत्तीसगढ़ में नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इसे देखते हुए राजनीतिक दलों के साथ ही प्रशासनिक अमला भी अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ गया है। आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के अलावा मृत मतदाताओं और बाहर रहने वालों के नाम मतदाता सूची से विलोपित करने का काम भी कर लिया गया है। विशेष पुनरीक्षण का दौर पूरा हो गया है। राजनीतिक दलों को नए मतदाता सूची उपलब्ध कराने का काम भी किया जाएगा। इस बीच आयोग ने युवा मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक लेकर आने और आकर्षित करने के लिए एक और नवाचार करने की योजना बनाई है। पोलिंग बूथों में यूथ अधिकारी व कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेशभर में इस तरह का प्रयोग करने की योजना बनाई है। जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया है।

पोर्टल में अपलोड है अधिकारी व कर्मचारियों की सूची

भारत निर्वाचन आयोग अधिकारी व कर्मचारियों की सूची अपने पोर्टल में पहले ही अपलोड करा लिया है। इसमें विभागवार अधिकारी व कर्मचारियों के नाम,मोबाइल नंबर व कौन से विभाग में कार्यरत हैं,पूरी जानकारी अपलोड की गई है। यूथ अधिकारी व कर्मचारियों के नाम व सूची बनाने को काम जिला निर्वाचन कार्यालय स्तर पर किया जाएगा।

जिले में है 1497 पोलिंग बूथ

बिलासपुर जिले के अंतर्गत आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय ने 1497 पोलिंग बूथ का गठन किया है। 20 से 25 मतदान केंद्रों में चुनाव कराने के लिए युवा अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी लगेगी।

पिंक पोलिंग बूथ का होगा गठन

युवाओं के अलावा महिला मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने और मतदान के लिए आकर्षित करने पिंक पोलिंग बूथ का गठन किया जाएगा। पिंक पोलिंग बूथों में महिला अधिकारी व कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। पिंक बूथों को सजाया जाएगा। सेल्फी सेंटर भी बनाए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.