Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

आपूर्ति की किल्लत होने से मूंगफली तेल बढ़कर 1900 रुपये बिका

53

इंदौर । प्लांटों को कच्चा माल सुगमता से नहीं मिलने के कारण मूंगफली तेल का पिलान बेहद कम हो रहा है, जिससे बाजार में मूंगफली तेल की भारी शार्टेज बनी हुई है। वहीं, त्योहारों की वजह से मूंगफली तेल में मांग का दबाव बढ़ता जा रहा है। इससे मूंगफली तेल की कीमतों में एकतरफा तेजी का वातावरण बना हुआ है। सोमवार को मूंगफली तेल इंदौर 20 रुपये और बढ़कर नीचे में 1870 तथा ऊपर में 1900 रुपये और मुंबई मूंगफली तेल 1850 प्रति दस किलो पर पहुंच गया।

दूसरी ओर सोया तेल में ग्राहकी कुछ कमजोर देखने को मिली है, जिससे सोया तेल के दामों में स्थिरता रही। सोया तेल इंदौर 885-890, पाम तेल इंदौर 885 रुपये प्रति दस किलो बोला गया। डीसीई और सीबीओटी सोया तेल में कमजोरी के साथ-साथ पाम के अधिक स्टाक के चलते केएलसी 76 अंक माइनस पर कारोबार करती देखी गई। भारत का अगस्त में पाम तेल आयात 3.87 फीसद बढ़कर 11.28 लाख टन पहुंच गया।

अब तक सितंबर में मलेशिया से पाम तेल का निर्यात नौ प्रतिशत से 12 प्रतिशत कमजोर है। हालांकि, उत्पादन कमजोर है लेकिन धीरे-धीरे सुधार दिख रहा है। कांडला पाम में कुछ गिरावट के संकेत है। मंडियां बंद होने से प्रदेश में सोयाबीन की आवक बेहद कमजोर दर्ज की गई। कपास्या खली की आवक कम होने से भाव में सुधार रहा।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1870-1900, मुंबई मूंगफली तेल 1850, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 885-890, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 840-845, इंदौर पाम 885, मुंबई सोया रिफाइंड 890, मुंबई पाम तेल 820, राजकोट तेलिया 3060, गुजरात लूज 1900, कपास्या तेल इंदौर 885 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – अवी एग्री 5025, बैतूल 5100, बंसल 5000, धानुका सोया नीमच 5075, धीरेंद्र सोया 5090, दिव्य ज्योंति 4975, केएन एग्री इटारसी 5000, लाभांशी देवास 5000, आइडिया लक्ष्मी देवास 5000, खंडवा 5000, नीमच प्रोटीन 5075, प्रकाश 5050, पतंजलि फूड 5000, प्रेस्टीज 5050, रामा धरमपुरी 4950, सांवरिया इटारसी 5050, श्रीमहेश ऑयल 4950, सोनिका 5000, स्नेहिल देवास 5050, अंबिका कालापीपल 5000, विप्पी 4980 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 3000 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.