Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- मदन महल में रानीदुर्गावती का स्मारक 100 करोड़ से बनेगा

73

जबलपुर। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- मदन महल में रानीदुर्गावती का स्मारक 100 करोड़ से बनेगा। हमने पेसा एक्‍ट लागू किया। जिंदगी बदलने का अभियान चलाया। धरती के संसाधनों पर सभी का अधिकार है। भाषा को बाधा नहीं बनने देंगे। बहनोंं को सम्‍मान दिया है। हर गरीब के पास पक्‍का मकान होगा। सरकारी स्‍कूल के बच्‍चों को आरक्षण देंगे। प्रधानमंत्री की तरह मुख्‍यमंत्री आवास योजना लागू होगी। मेडीकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई अब हिंदी में होगी।

वह गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ जबलपुर द्वारा सोमवार को शहीद राजा शंकर शाह, कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस पर बोल रहे थे। उनके166 वें बलिदान दिवस पर मालगोदाम स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया। पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम, महापौर जगत बहादुर अन्नु समेत कई जनप्रतिनिधि और संघ के पदाधिकारी मौजूद हैं। आदिवासी अंचल से आए आदिवासी भाई -बहन भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

लोगों से अवसर पर शामिल होने की अपील की

संघ के अध्यक्ष किशोरीलाल भलावी ,नेम सिंह मरकाम, अजय झारिया , बालकिशन चौधरी, राजेंद्र चौधरी, नन्हेंलाल धुर्वे जगदीश नन्हेट, एम.एस मस्कोले, डी.एल.कोर्चे, घनश्याम यादव, रमेश मास्टर , गया प्रसाद धुर्वे अंजना इनवाती, दिशा इनवाती, राजू चौधरी, राजेंद्र कापसे, मुक्तेश्वर राव, जय केवट, अनिल धनगढ़, सुखदीन कटारे ,संजय उइके, शुभम चौधरी आदि ने लोगों से इस अवसर पर शामिल होने की अपील की।

डुमना विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज दोपहर डुमना एयरपोर्ट आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। चौहान दोपहर 1.40 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना पहुँचे थे । विमानतल पर मुख्यमंत्री का स्वागत विधायक अजय विश्नोई, विधायक अशोक रोहाणी, प्रभात साहू, सुभाष तिवारी रानू, पूर्व मंत्री शरद जैन एवं अंचल सोनकर, अखिलेश जैन, कमलेश अग्रवाल आदि ने किया। इस अवसर पर संभागायुक्त अभय वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी भी डुमना विमानतल पर मौजूद थे ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.