Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

INDIA गठबंधन चुनाव का सामना करने से डरता है?, One nation, one election का विरोध करने पर बोले अनुराग ठाकुर

44

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ की अवधारणा का विरोध करने को लेकर विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि गठबंधन के पास न तो कोई विचारधारा है और न ही कोई नेता है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन को ‘‘अहंकारी और अवसरवादियों का जमावड़ा” बताया और आरोप लगाया कि यह ‘‘सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने पर तुला हुआ है।”

विपक्ष चुनाव का सामना करने से डरता है?
अनुराग ठाकुर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘क्या ऐसा है कि ‘इंडिया’ गठबंधन नहीं चाहता कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से देश का समय और पैसा बचे या वह चुनाव का सामना करने से डरता है?” सूचना और प्रसारण मंत्री ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यहां भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में मरीजों के बीच फल बांटे।

सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने पर तुला है विपक्ष
उन्होंने कहा कि चार बैठकों के बाद भी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) किसी नेता को आगे करने या संयोजक नियुक्त करने में सक्षम नहीं हो सका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘अहंकारी और अवसरवादियों का यह गठबंधन, जिसकी न तो कोई विचारधारा है और न ही राष्ट्र के लिए कोई दृष्टिकोण, सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाने पर तुला हुआ है।” ठाकुर ने आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने केवल अपना चोला बदला है, लेकिन उनका आचरण और चरित्र वही है।

कांग्रेस आपदा के समय भी राजनीति कर रही
उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम से तमिलनाडु में गठबंधन के नेताओं पर नजर डालने को कहा, जिसके बारे में उन्होंने आरोप लगाया कि वे संविधान का अपमान करने और उसे नष्ट करने पर आमादा हैं। ठाकुर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के हिमाचल प्रदेश के बारिश प्रभावित इलाकों के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि यहां के नेताओं ने उन्हें केंद्र द्वारा राज्य को प्रदान की गई सहायता के बारे में सूचित नहीं किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस आपदा के समय भी राजनीति कर रही है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.