Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

घर की कच्ची दीवार ढहने से खेल रहे दो बच्चे दबे, एक की मौके पर ही मौत, दूसरा गंभीर घायल

37

गोहद। गोहद थाना क्षेत्र के पिपरसाना गांव में घर की कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दो मासूम दब गए। हादसे के बाद मलबा हटाकर मासूमों को बाहर निकालकर आनन-फानन में गोहद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने चार साल के बच्चे की जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डेढ़ साल के बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया है।

32 वर्षीय राजवीर पुत्र श्रीकृष्ण कडेरे निवासी पिपरसाना ने पुलिस को बताया कि 16 सिंबर की दोपहर 3.30 बजे का समय होगा। चार वर्षीय भतीजा विनय और डेढ़ वर्षीय छोटू घर में बनी कच्ची दीवार के बगल में बिछी खटिया पर खेल रहे थे। घर के बगल में बारिश का पानी भरा हुआ होने की वजह से अचानक से कच्ची दीवार ढह गई। इस वजह से दीवार के मलबे में मेरे दोनों भतीजे दब गए।

गंभीर घायल को ग्वालियर किया रेफर

हादसे के बाद विनय और छोटू को इलाज के लिए गोहद अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। जबकि छोटू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.