Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं ऐश्वर्या राय की पाकिस्तानी हमशक्ल, एक्ट्रेस को लेकर कह दी थी ये बात

18

अक्सर हमने ये सुना है कि दुनिया में एक जैसे दिखने वाले 7 लोग होते हैं। सोशल मीडिया के कारण यह बात सच होती दिखाई देने लगी है। बॉलीवुड सेलेब्स के हमशक्ल सोशल मीडिया पर अपना अलग ही जलवा दिखा रहा है। आलिया भट्ट, करीना कपूर से लेकर कई बड़ी एक्ट्रेसेस के हमशक्ल इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, अब बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की भी हमशक्ल मिल गई है। यह एक दम ऐश्वर्या की तरह ही दिखाई देती है। दरअसल, ये महिला पाकिस्तानी हैं, जिसका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ट्रोलर्स के निशाने पर आईं ऐश्वर्या की हमशक्ल

वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला बिल्कुल ऐश्वर्या राय की तरह ही दिखाई दे रही हैं। महिला का लुक देखकर कोई भी धोखा खा जाएगा कि यह ऐश्वर्या राय ही है। इस पाकिस्तानी महिला का नाम कंवल चीमा है, जिन्हें पाकिस्तान की ऐश्वर्या राय कहा जाता है। वायरल हुए वीडियो में कंवल से रिपोर्टर कुछ सवाल करते हैं, जिसका उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया कि वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। रिपोर्टर ने कंवल से ऐश्वर्या राय को लेकर सवाल किया, तो वे जवाब देने से मना कर देती हैं। लेकिन बाद में कहती हैं, हां कई बार मुझसे लोग ऐसा कहते हैं।

पोस्ट के जरिए कंवल ने दी सफाई

ऐश्वर्या से कंपेयर करने पर कंवल थोड़ा नाराज हो जाती हैं। वे कहती हैं कि मुझे कहा जाता है कि मैं उनकी तरह दिखती हूं, लेकिन मुझे यह पसंद नहीं है। इस जवाब को सुनकर ऐश्वर्या के फैंस भड़क उठे। कंवल के इस एटीट्यूड के लिए उन्हें लोगों ने काफी ट्रोल किया। वहीं, अब कंवल ने बढ़ते मामले को देख एक ट्वीट के जरिए सफाई दी है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, मैंने कभी नहीं कहा कि मुझे ऐश्वर्या पसंद नहीं है। मैंने सिर्फ इतना कहा कि मुझे कंपेयर करना पसंद नहीं है। वे काफी रिस्पेक्टेड वूमेन हैं और उनके साथ कंपेयर करना ठीक नहीं होगा। किसी की कॉपी कहलाने की जगह मैं जैसी हूं, वैसी ही रहना पसंद करूंगी।

बता दें कि कंवल एक फेमस पाकिस्तानी बिजनेसवुमन हैं। वे माई इंपैक्ट मीटर की फाउंडर और सीईओ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.