Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

सेना के बलिदानी अधिकारियों को देंगे श्रद्धांजलि, रामदयाल महाराज के होंगे प्रवचन

38

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 15 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें कहीं भागवत कथा होगी तो कहीं शिव महापुराण कथा का वाचन होगा। इसके अलावा फूड फेस्टिवल में राजस्थानी पकवान परोसे जाएंगे तो कला प्रदर्शनी भी लगेगी। इसके अतिरिक्त सेना के बलिदानी अधिकारियों को मौन श्रद्धांजलि भी शहरवासी देंगे।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। उनके रामद्वारा छत्रीबाग में प्रतिदिन प्रवचन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– आप राजस्थान भोजन के खाने-खिलाने के शौकीन हैं तो बायपास के पहले स्थित द पार्क में सुबह 11 बजे से होने वाला फूड फेस्टिवल आपके लिए है। इसमें राजस्थानी पारंपरिक व्यंजन जैसे चूरमा, मलाई घेवर, केर सांगरी, कांजी वड़ा, पंचकुट्टा साग, खट्टे प्याज की सब्जी सहित 20 तरह के पकवान परोसे जाएंगे।

– मर्म कला अनुष्ठान द्वारा प्रिंसेस बिजनेस स्काय पार्क, एबी रोड पर शाम 5.30 बजे कला प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। प्रदर्शनी कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित की जा रही है। कला प्रदर्शनी लगाने की इसी परंपरा का निर्वाह करते हुए संस्था द्वारा कलाकार निकिता कचोलिया द्वारा तैयार पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। यह करीब एक माह तक जारी रहेगी।

– वृंदावन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज के मुखारविंद से सात दिनी भागवत कथा 10 से 16 सितंबर तक गीता भवन सत्संग सभागृह में आयोजित की जाएगी। कथा प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से होगी।

– संस्था देवपथ द्वारा बलिदानी सेना अधिकारियों को मौन श्रद्धांजलि शाम 6 बजे रीगल तिराहे पर दी जाएगी। विगत दिनों अनंतनाग में भारतीय सेना के तीन बहादुर अधिकारी कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धनकांक एवं डीएसपी हुमायू भट देश की रक्षा करते हुए बलिदानी हो गए। श्रद्धांजलि मोमबत्ती जलाकर देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.