Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जिला जेल के बंदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

27

कटनी। जिला जेल झिंझरी में भरण पोषण मामले में बंद सिविल बंदी की सुबह जिला अस्पताल में मौत हो गई। बीमारी के चलते उसे सुबह गार्ड जेल से जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां उसका इलाज किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मामले में स्वजनों को सूचना दी गई है और न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीएम कराया जाएगा।

जेल प्रबंधन के अनुसार उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी

रामदास पिता शंभू 45 वर्ष पत्नी के भरण पोषण मामले में पिछले 11 महीने से जिला जेल में सिविल बंदी के रूप में बंद था। जेल प्रबंधन के अनुसार उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी। गुरुवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ी तो जेल डॉक्टर ने उसकी जांच की और गंभीर हालत में उसे गार्ड के साथ जिला जेल भेजा गया। जहां पर उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मामले में न्यायायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बंदी का शव परीक्षण कराया जाएगा।

पीएम के बाद स्पष्ट होगा कि वह किस तरह की बीमारी से ग्रसित था

जिला जेल उप अधीक्षक डॉ. समता तिवारी ने बताया कि बंदी की मौत बीमारी के कारण हुई है लेकिन पीएम के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि वह किस तरह की बीमारी से ग्रसित था और मौत का क्या कारण था। उन्होंने बताया कि बंदी के स्वजनों को सूचना दी गई है और उनके आने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीएम कराते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.