Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Faridabad News: पूर्व सरपंच देवी के घर से करोड़ों के आभूषण और नकदी ले उड़े चोर, पुलिस खंगाल रही सीसीट... Jhajjar Crime News: बहादुरगढ़ में पूर्व सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर पर गोली लगने से गई... National Weather News: कहीं भारी बारिश तो कहीं भीषण गर्मी, सितंबर के इन दिनों में जानें कैसा रहेगा म... Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स...

केरल: कोझिकोड में निपाह वायरस का एक और केस, 24 साल का हेल्थ वर्कर संक्रमित…अलर्ट जारी

38

केरल के कोझिकोड जिले में निपाह वायरस के एक और मामले की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने एक बयान में कहा कि एक निजी अस्पताल के 24 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी के निपाह वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही केरल में निपाह वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर पांच हो गयी है।

राज्य सरकार ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए रोकथाम क्षेत्र और प्रतिबंधों की घोषणा कर दी है। जिसके बाद मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सूची भी चिंता का कारण बन गई है क्योंकि 700 लोग मरीजों के संपर्क में आए हैं। केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि इन 700 में से लगभग 77 लोग हाई रिस्क की श्रेणी में हैं। निपाह से संक्रमित लोगों के लिए राज्य सरकार ने कई तरह की गाइडलाइंस बनाई हैं। उच्च जोखिम वाले निपाह रोगियों को अपने घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है। निपाह के जिन दो मरीजों की मौत हुई है, उनके रूट प्रकाशित कर दिए गए हैं, ताकि लोग उन रास्तों का उपयोग बिल्कुल भी न करें।

इसके साथ ही निपाह वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोझिकोड में त्योहारों और समारोहों में बड़ी संख्या में लोगों के इकट्ठा होने पर भी रोक लगा दी गई है। कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने जिले में अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस से जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच के लिए सीमा पर चेकपोस्ट खोलने को कहा है। पुलिस को केरल से राज्य में प्रवेश करने वाले फलों की जांच करने का निर्देश दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.