Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा

Delhi: ‘दिल्ली में महंगाई सबसे कम है’, सीएम केजरीवाल बोले- फ्री सर्विस स्कीम ने जनता को जबर्दस्त राहत पहुंचाई

38

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में महंगाई सबसे कम है और निशुल्क शिक्षा, उपचार, बिजली तथा जलापूर्ति जैसी योजनाओं ने यहां के लोगों को ‘बेहद’ राहत पहुंचाई है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुख्य रूप से सब्जियों के दाम में नरमी से खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में घटकर 6.83 प्रतिशत पर आ गई है। जुलाई में खुदरा महंगाई दर 15 महीने के उच्चस्तर 7.44 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। हालांकि, यह अब भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संतोषजनक स्तर से ऊपर है

निशुल्क योजनाओं ने लोगों को राहत दिलाई
केजरीवाल ने एक खबर साझा की, जिसमें कुछ राज्यों में महंगाई के आंकड़ों की तुलना राष्ट्रीय औसत से की गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा कि उनकी सरकार की निशुल्क सेवा योजनाओं ने दिल्ली की जनता को महंगाई से राहत दिलाई है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘आंकडों के अनुसार हर बार की तरह दिल्ली में महंगाई सबसे कम है। दिल्ली सरकार की निशुल्क शिक्षा, निशुल्क उपचार, महिलाओं के लिए निशुल्क परिवहन, निशुल्क बिजली-पानी, निशुल्क तीर्थयात्रा ने लोगों को भारी राहत पहुंचाई है।”

खाद्य मुद्रास्फीति 9.94 प्रतिशत रही
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य मुद्रास्फीति अगस्त महीने में 9.94 प्रतिशत रही, जो इससे पिछले महीने यानी जुलाई में 11.51 प्रतिशत थी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति पिछले साल अगस्त में सात प्रतिशत थी। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.