Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...

Delhi: ‘दिल्ली में महंगाई सबसे कम है’, सीएम केजरीवाल बोले- फ्री सर्विस स्कीम ने जनता को जबर्दस्त राहत पहुंचाई

45

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में महंगाई सबसे कम है और निशुल्क शिक्षा, उपचार, बिजली तथा जलापूर्ति जैसी योजनाओं ने यहां के लोगों को ‘बेहद’ राहत पहुंचाई है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मुख्य रूप से सब्जियों के दाम में नरमी से खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में घटकर 6.83 प्रतिशत पर आ गई है। जुलाई में खुदरा महंगाई दर 15 महीने के उच्चस्तर 7.44 प्रतिशत पर पहुंच गई थी। हालांकि, यह अब भी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संतोषजनक स्तर से ऊपर है

निशुल्क योजनाओं ने लोगों को राहत दिलाई
केजरीवाल ने एक खबर साझा की, जिसमें कुछ राज्यों में महंगाई के आंकड़ों की तुलना राष्ट्रीय औसत से की गई थी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा कि उनकी सरकार की निशुल्क सेवा योजनाओं ने दिल्ली की जनता को महंगाई से राहत दिलाई है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘आंकडों के अनुसार हर बार की तरह दिल्ली में महंगाई सबसे कम है। दिल्ली सरकार की निशुल्क शिक्षा, निशुल्क उपचार, महिलाओं के लिए निशुल्क परिवहन, निशुल्क बिजली-पानी, निशुल्क तीर्थयात्रा ने लोगों को भारी राहत पहुंचाई है।”

खाद्य मुद्रास्फीति 9.94 प्रतिशत रही
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य मुद्रास्फीति अगस्त महीने में 9.94 प्रतिशत रही, जो इससे पिछले महीने यानी जुलाई में 11.51 प्रतिशत थी। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति पिछले साल अगस्त में सात प्रतिशत थी। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.